Mahipal Dhanda Hansi Press Conference

Haryana News: BJP महिपाल ढांडा बोले, 'कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों के एजेंडे पर चल रही', हांसी में SIR पर घेरा

Haryana Politics: हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने हांसी में प्रेस वार्ता कर SIR और EVM को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

By : संजय चतुर्वेदी
Haryana News: BJP महिपाल ढांडा बोले, 'कांग्रेस भारत विरोधी ताकतों के एजेंडे पर चल रही', हांसी में SIR पर घेरा

Harayana Mantri Target congress On SIR Protest

अरुणेश झा, हांसी। हरियाणा सरकार के मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर भारत विरोधी ताकतों के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को भाजपा जिला हांसी की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत चुनाव सुधार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR पर प्रेस वार्ता हुई। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी की अध्यक्षता और विधायक विनोद भयाना की मौजूदगी में ढांडा ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा।

SIR पर बोले मतदाता सूची का शुद्धिकरण जरूरी

ढांडा ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना जरूरी है। SIR एक संवैधानिक और नियमित प्रक्रिया है, जिसका मकसद यह तय करना है कि सूची में सिर्फ पात्र नागरिकों के नाम रहें। उनका आरोप है कि कांग्रेस इसका विरोध करके घुसपैठियों और अपात्र लोगों के नाम सूची में बनाए रखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है। देश में अब तक 12 बार यह प्रक्रिया हो चुकी है, जिसमें से 10 बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही। वर्ष 1952 से 2002-03 के बीच अलग-अलग समय पर इसे चलाया गया। तब कांग्रेस ने सवाल नहीं उठाए, लेकिन आज राजनीतिक स्वार्थ में विरोध कर रही है। ढांडा के मुताबिक इस प्रक्रिया में प्रशासनिक अधिकारी, बीएलओ और सभी दलों के बूथ लेवल एजेंट शामिल रहते हैं, इसलिए बिना तथ्य जाने सवाल उठाना ठीक नहीं।

भारत विरोधी ताकतों के एजेंडे पर काम का आरोप

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए ढांडा ने कहा कि ये ताकतें समय-समय पर नए एजेंडे लाती हैं और कांग्रेस उनके जरिए देश में अशांति और अराजकता फैलाना चाहती है। नेपाल में हुए सत्ता परिवर्तन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार है। विपक्ष को मर्यादा में रहकर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता ऐसी ताकतों को पहचान चुकी है।

EVM और बैलेट पेपर चुनाव पर विपक्ष को जवाब

EVM पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए ढांडा ने कहा कि इसके इस्तेमाल की कानूनी प्रक्रिया राजीव गांधी के कार्यकाल में शुरू हुई थी। वर्ष 2004 में कांग्रेस ने भी EVM से हुए चुनाव में जीत हासिल की थी, तब उसे कोई आपत्ति नहीं थी। जब भाजपा को जनता का समर्थन मिलता है, तब कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने लगती है। यह उसका दोहरा रवैया है।

हाल ही में देशभर में बैलेट पेपर से हुए MLC चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भी कांग्रेस को हार मिली और भाजपा को समर्थन। इससे साफ है कि हार का कारण EVM या चुनाव प्रक्रिया नहीं, जनता का जनादेश है। कांग्रेस को हार के लिए EVM और चुनाव आयोग को दोष देने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए।

आमजन से अपील और भाजपा की प्रतिबद्धता

ढांडा ने आमजन से अपील की कि वे भ्रामक खबरों और राजनीतिक प्रचार से सावधान रहें और संविधान व लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों के एजेंडे का हिस्सा न बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विक्रम चोपड़ा, जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया, पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल यादव, जिलासचिव ओमपाल यादव, मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखविंदर जाखड़ समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026