National Bjp Niyuktiya

Bjp Niyuktiya: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा, MP के दिग्गजों का बढ़ा कद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जारी सूची में मध्यप्रदेश के कई नेताओं को जगह दी गई है।

By : विकास जैन
Bjp Niyuktiya: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा, MP के दिग्गजों का बढ़ा कद

Bjp Niyuktiya: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा, MP के दिग्गजों का बढ़ा कद

National Bjp Niyuktiya: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जारी सूची में मध्यप्रदेश के कई नेताओं को जगह दी गई है। जारी सूची के अनुसार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गजेंद्र सिंह को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री, लाल सिंह आर्य को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद वीडी शर्मा को बीजेपी राष्ट्रीय प्रकोष्ठ का संकुल संयोजक, बंशीलाल गुर्जर को बीजेपी राष्ट्रीय किसान मोर्चा का अध्यक्ष, आशीष अग्रवाल को BJP राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक और कविता पाटीदार Bjp का राष्ट्रीय सचिव बनाया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची 

वसुंधरा राजे (राजस्थान)
राम माधव (दिल्ली)
त्रिवेंद्र सिंह रावत (उत्तराखंड)
बैजयंत 'जय' पांडा (ओडिशा)
डी. पुरंदेश्वरी (आंध्र प्रदेश)
रेखा वर्मा (उत्तर प्रदेश)
प्रो. तारिक मंसूर (उत्तर प्रदेश)
वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी (गुजरात)
डॉ. भारती प्रवीण पवार (महाराष्ट्र)
सरदार मनजीत सिंह बादल (पंजाब)
लाल सिंह आर्य (मध्य प्रदेश)
प्रो. एम. नागराज (कर्नाटक)
डॉ. मधुचंदा कर (पश्चिम बंगाल)

एमपी के 6 नेताओं को जिम्मेदारी

गजेंद्र पटेल: राष्ट्रीय महामंत्री बने।
लाल सिंह आर्य: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
वीडी शर्मा: प्रकोष्ठ संकुल संयोजक की जिम्मेदारी मिली।
बंसीलाल गुर्जर: राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष बने।
आशीष अग्रवाल: राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया।
कविता पाटीदार: राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

इन राज्यों को मिला प्रतिनिधित्व

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है। 

हटाए गए अमित मालवीय

भारतीय जनता पार्टी के इस बड़े फेरबदल में बहुचर्चित अमित मालवीय को आईटी सेल से हटा दिया गया है। अब यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को सौंपी गई है।
 

संबंधित सामग्री

BJP Niyukti: छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को BJP की राष्ट्रीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी, कौन क्या बना?

BJP Niyukti: छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को BJP की राष्ट्रीय टीम में बड़ी जिम्मेदारी, कौन क्या बना?

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की नई 69 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम घोषित कर दी गई है। इसमें छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं।

Aug 17, 2026
भाजपा के बड़े नेता लालसिंह आर्य ने एक समय जूते भी बेचे

भाजपा के बड़े नेता लालसिंह आर्य ने एक समय जूते भी बेचे

संघ के स्वयंसेवक से राजनेता बनने तक की दास्तान, लालसिंह आर्य ने गरीब परिवार से उठकर संघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता बनने तक का सफर तय किया। उनकी कहानी संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है।

Mar 10, 2026
बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारी के अध्यक्ष बने

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारी के अध्यक्ष बने

बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने रविवार के दिन बड़ा फैसला लिया है। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन कोो पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। वह जेपी नड्डा की जगह लेंगे।

Dec 14, 2025