X jinpin proposes 5 BRICS initiatives

BRICS Summit में चीन का बड़ा दांव, सम्मेलन में शी जिनपिंग ने रखीं 5 नई पहल की उम्मीद

<br/>BRICS सम्मेलन में शी जिनपिंग ने एआई, व्यापार, डिजिटल उद्योग, हुनरमंद लोग, और कारखानों में तकनीक कौशल से जुड़ी 5 पहल का प्रस्ताव रखा। चीन ने सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
BRICS Summit में चीन का बड़ा दांव, सम्मेलन में शी जिनपिंग ने रखीं 5 नई पहल की उम्मीद

Xi Jinping Speech in BRICS Summit 2026

नई दिल्ली। BRICS सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आर्थिक और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए पांच नई पहलों का प्रस्ताव रखा। उन्होंने ग्लोबल साउथ के देशों के बीच कारोबारी रिश्ते मजबूत करने, नई तकनीक साझा करने और कुशल लोगों को तैयार करने पर जोर दिया। जिनपिंग ने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में सभी देशों की बराबरी की बात भी कही। उनका कहना था कि वैश्विक नियम कुछ ताकतवर देशों की मर्जी से नहीं, बल्कि सभी देशों की बागीदारी से तय होने चाहिए।

एआई को लेकर डिजिटल उद्योग तक सहयोग की तैयारी

शी जिनपिंग की पहली पहल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी है। चीन BRICS देशों के लिए एआई पर साझा समूह बनाने, बड़े भाषा मॉडल पर सहयोग बढ़ाने और ट्रेनिंग के साथ विशेषज्ञ बैठकों का आयोजन करने को तैयार है। तीसरी पहल डिजिटल उद्योगों में साझेदारी की है। इसके लिए साझा क्लाउड प्लेटफॉर्म तैयार करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसका मकसद डिजिटल क्षेत्र में BRICS देशों के बीच सहयोग को ज्यादा मजबूत करना है।

कारोबार और निवेश को आसान बनाने पर जोर

दूसरी पहल व्यापार और निवेश से जुड़ी है। चीन ने BRICS स्पेशल इकोनॉमिक जोन पार्टनरशिप बनाने का सुझाव दिया है। इसके जरिए सदस्य सदेशों के बीच नीतियों में बेहतर तालमेल की कोशिश होगा। इतना ही नहीं चीन अगले साल सेवाओं के व्यापार पर BRICS मंच आयोजित करने की भी तैयारी कर रहा है। जिनपिंग ने उभरते बाजारों और ग्लोबल साउथ के देशों के साथ आर्थिक रिश्तें बढ़ाने की जरूरत बताई।

आधुनिक कारखानों और स्मार्ट मशीनों पर फोकस

चौथी पहल आधुनिक उद्योगों को लेकर है। चीन BRICS देशों को स्मार्ट मशीनों और आधुनिक कारखानों के विकास मं सहयोग देने की बात कर रहा है। साथ ही साझा औद्योगिक मानक तैयार करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। जिनपिंग ने उद्योगों को नई तकनीक से जोड़ने और पांरपरिक क्षेत्रों में बदलाव लाने की जरूरत बताई। उन्होंने आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत रखने और ऐसे सहयोग पर जोर दिया जिससे सभी पक्षों को फायदा हो।

युवाओं को तकनीकी हुनर देने की तैयारी

पांचवी पहले विज्ञान और तकनीक में कुशल लोगों की नई पीढ़ी तैयार करने से जुड़ी है। चीन BRICS इंजीनियरों का साझा समूह बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ युवाओं के लिए विज्ञान और तकनीकी नवाचार कार्यक्रम शुरू करने की बात कही गई है। जिनपिंग ने विकास के केंद्र में आम लोगों को रखने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ के देशों को जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास करना चाहिए और 2030 तक तय विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

जिनपिंग ने अपने ग्लोबल डेवलपमेंट इनिशिटिव का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, पिछले पांच वर्षों में उसके तहत दूसरे देशों के साथ मिलकर 2 हजार से ज्यादा परियोजनाएँ पूरी हुई हैं। साथ ही 2 लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षण मिला है। इन पहलों का लाभ 120 से ज्यादा देशों के लोगों तक पहुंचा है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026