चीन-पाकिस्तान से जुड़ा साइबर गिरोहः 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा

चीन-पाकिस्तान से जुड़ा साइबर गिरोहः 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा

दिल्ली पुलिस ने चीन-पाकिस्तान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया, सिम बॉक्स नेटवर्क से 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की।

By : City Desk
चीन-पाकिस्तान से जुड़ा साइबर गिरोहः 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस) इकाई ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है, यह गिरोह चीन नेपाल, कंबोडिया ताइवान और पाकिस्तान से जुड़ा था और ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों में शामिल था. इस गिरोह ने लोगों से 100 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है ।

सिम बॉक्स का इस्तेमाल करते थे

पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार के अनुसार गिरोह पीड़ितों को डराने-धमकाने की रणनीति अपनाता था. आरोपी झूठा दावा करते थे कि पीड़ितों के फोन नंबर आतंकवाद या आतंकी फंडिंग से जुड़े हैं, गिरोह ने अवैध सिम बॉक्स नेटवर्क का इस्तेमाल किया ।सिम बॉक्स एक उपकरण है जो कई फिजिकल सिम या ई-सिम को दूर से नियंत्रित करने की सुविधा देता है और साइबर धोखाधड़ी के शुरुआती चरणों में कॉल के स्रोत को छिपाने के लिए इस्तेमाल होता है ।

सात लोगों की गिरफ्तारी

अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक ताइवानी नागरिक भी शामिल है. दिल्ली, मोहाली और मुंबई से सिम बॉक्स जब्त किए गए। गिरोह का संचालन पाकिस्तानी एजेंट द्वारा किया जा रहा था. मोहाली से बरामद सिम कार्ड का IMEI पाकिस्तानी कंपनी FEMA से जुड़ा हुआ था। जांच की शुरुआत शशि प्रसाद की गिरफ्तारी से हुई, जिसने उपकरण रखने के लिए कमरा किराए पर लिया था। पुलिस परमिंदर सिंह और त्सुंग चेन नामक ताइवानी नागरिक का पता चला. जिसने कथित तौर पर दिल्ली और मोहाली में सिम बॉक्स कारोबार स्थापित किया था । सभी के पास तकनीकी ज्ञान था। पुलिस ने अब तक 20,000 ई-सिम और 120 फिजिकल सिम कार्ड जब्त किए हैं। 

संबंधित सामग्री

डिजिटल अरेस्ट ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI ने कहा- पढ़े-लिखे लोग भी क्यों गंवा रहे करोड़ों रुपये?

डिजिटल अरेस्ट ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI ने कहा- पढ़े-लिखे लोग भी क्यों गंवा रहे करोड़ों रुपये?

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई। सुनवाई में 2.5 करोड़ रुपये गंवाने वाली महिला का मामला भी सामने आया।

Oct 29, 2026
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, मेटा को 9 जुलाई तक जवाब का समय

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, मेटा को 9 जुलाई तक जवाब का समय

WhatsApp के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार ने मेटा को 9 जुलाई तक जवाब देने का समय दिया है। सरकार का कहना है कि यह फीचर ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध बढ़ा सकता है।

Jul 05, 2026
CBI का डिजिटल अरेस्ट नेटवर्क पर बड़ा एक्शन: 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी, 2 आरोपी गिरफ्तार

CBI का डिजिटल अरेस्ट नेटवर्क पर बड़ा एक्शन: 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी, 2 आरोपी गिरफ्तार

CBI ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले के खिलाफ 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। ऑपरेशन चक्र-VI के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Jun 25, 2026
डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड से बचाएगा ‘ABHAY’: CBI का AI चैटबॉट ऐसे करेगा फर्जी नोटिस की पहचान

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड से बचाएगा ‘ABHAY’: CBI का AI चैटबॉट ऐसे करेगा फर्जी नोटिस की पहचान

डिजिटल अरेस्ट और फर्जी CBI नोटिस से बचाने के लिए CBI ने AI चैटबॉट ‘ABHAY’ लॉन्च किया है। जानिए यह कैसे काम करेगा और फर्जी नोटिस कैसे पहचानें।

May 25, 2026
ग्वालियर में 2.52 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली से 4 गिरफ्तार; क्रिप्टो में बदली पैसे

ग्वालियर में 2.52 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली से 4 गिरफ्तार; क्रिप्टो में बदली पैसे

ग्वालियर में 2.52 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा। दिल्ली से 4 आरोपी गिरफ्तार। डिजिटल अरेस्ट कर रकम को यूएसडीटी के जरिए क्रिप्टो में बदलकर विदेश भेजा गया।

Mar 01, 2026