डिजिटल अरेस्ट ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता

डिजिटल अरेस्ट ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI ने कहा- पढ़े-लिखे लोग भी क्यों गंवा रहे करोड़ों रुपये?

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई। सुनवाई में 2.5 करोड़ रुपये गंवाने वाली महिला का मामला भी सामने आया।

By : हितेंद्र शर्मा
डिजिटल अरेस्ट ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI ने कहा- पढ़े-लिखे लोग भी क्यों गंवा रहे करोड़ों रुपये?

नई दिल्लीः डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही ठगी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है।  गुरुवार, 29 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश  सूर्यकांत ने सवाल उठाया कि लगातार जागरूकता अभियान चलने और खबरें सामने आने के बाद भी पढ़े-लिखे लोग ठगों के जाल में कैसे फंस रहे हैं?  अदालत को बताया गया कि हाल ही में एक महिला ने इस तरह की ठगी में 2.5 करोड़ रुपये गंवा दिए।

महिला से 2.5 करोड़ रुपये की ठगी

सुप्रीम कोर्ट में यह सुनवाई डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामले में हुई । अदालत की मदद कर रहीं वरिष्ठ वकील एनएस नप्पिनई ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन ठगी के मामले अब भी सामने आ रहे हैं।  इस पर CJI सूर्यकांत ने हैरानी जताई कि जब लोगों को लगातार ऐसी घटनाओं के बारे में बताया जा रहा है, तब भी वे ठगों की बातों पर भरोसा क्यों कर लेते हैं ।

बैंकों की जवाबदेही पर भी सवाल

सुनवाई के दौरान अदालत ने इस बात पर भी जोर दिया कि ठगी होने के बाद कार्रवाई करना ही काफी नहीं है. बल्कि समय रहते पैसे के गलत लेनदेन को रोकना जरूरी है।

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सामने बैंकों की जवाबदेही का मुद्दा भी रखा है अदालत चाहती है कि अगर बैंक की लापरवाही के कारण किसी ग्राहक के साथ साइबर ठगी होती है, तो उसे हुए नुकसान की भरपाई का नियम बनाया जाए । इस बारे में RBI के प्रस्तावित नियमों पर विचार किया जा रहा है।

क्या है डिजिटल अरेस्ट?

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठग खुद को पुलिस, CBI या किसी जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हैं। वे फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर लोगों से पैसे ट्रांसफर करवाते हैं।

ध्यान रखें: कोई भी असली पुलिस अधिकारी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर जांच के नाम पर पैसे जमा करने को नहीं कहता। ऐसा कॉल आने पर पैसे न भेजें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026