कर्नल सोफिया कुरैशी की मां और पिता ने कहा - सिन्दूर का बदला ले लिया, बेटी पर गर्व

कर्नल सोफिया कुरैशी की मां और पिता ने कहा - सिन्दूर का बदला ले लिया, बेटी पर गर्व

Operation Sindoor: जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला आर्मी ने एयर स्ट्राइक के जरिए ले लिया है l

By : Swadesh Editor
कर्नल सोफिया कुरैशी की मां और पिता ने कहा - सिन्दूर का बदला ले लिया, बेटी पर गर्व

Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान से ले लिया है l मंगलवार देर रात 1:05 से 1:30 तक पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दाग कर भारत ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है l कल रात हुई एयर स्ट्राइक का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा गया l हमारी भारतीय आर्मी फोर्सेस ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी थी l जिसमें करीब 100 आतंकियों के मारे जाने की ख़बर आई l इस एयर स्ट्राइक की डिटेल्स देते हुए आज सुबह 10 बजे दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग दी गई l जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी शामिल थी l 

कल देर रात हुए आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की पूरी जानकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने ही दिया l जिसके बाद से दोनों जाबांज महिला आर्मी की सराहना पूरे देश भर में की जा रही है l इसी बीच भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के माता- पिता का बयान सामने आया है l जिसमें उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटी पर गर्व है। 

सोफिया कुरैशी की मां ने क्या कहा 

कर्नल सोफिया कुरैशी की मां हलीमा कुरैशी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जो पाकिस्तानियों ने ये खेल खेला था उसका बदला लिया l जो हमारी मां बहनो का सिंदूर उजाड़ा था उसका बदला लिया है l और इसी तरह से आगे और लेते रहेंगे l हलीमा कुरैशी ने सोफिया कुरैशी के बारे में बात करते हुए कहा कि वो घर की बड़ी बेटी है l उसको बचपन से ही ऐसे खेल कूद पसंद थे जिसमें फायरिंग होती थी l उन्होंने आगे बताया कि उनके दादा और पिता दोनों आर्मी से थे तो उसे भी बहुत शौक था l उसकी दादी भी उसे बहुत कहानियां सुनाती थी l 

सोफिया कुरैशी के पिता का बयान 

सोफिया कुरैशी के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गर्व है हमें हमारी लड़की पर जो उसने देश के लिए कुछ किया l अपने बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वो बांग्लादेश के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़े थे l अब हम रिटायर हो गए हैं लेकिन दिमाग में ये आता है कि अगर हमको अभी मौका दिया जाये तो हम पाकिस्तानियों को जाके खत्म करें l उन्होंने कहा कि हमारी लड़की आर्मी में गई है इस बात से गर्व है हमें।  

संबंधित सामग्री

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं है। उन्होंने बदलती दुश्मन रणनीति के हिसाब से खुद को ढालने पर जोर दिया।<br/>

Oct 25, 2026
CM Mohan Massege: विजयादशमी पर सीएम मोहन का संदेश, राम के आदर्शों से जोड़ी देश की ताकत, ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र

CM Mohan Massege: विजयादशमी पर सीएम मोहन का संदेश, राम के आदर्शों से जोड़ी देश की ताकत, ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र

विजयादशमी से पहले सीएम मोहन यादव ने ब्लॉग लिखकर राम के सत्य, न्याय और साहस के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने सेना, शस्त्र पूजा और सुशासन पर भी बात रखी।

Oct 19, 2026
Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है। वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड का नेतृत्व कर चुके हैं।

Sep 02, 2026
Minister Vijay Shah Case: मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब मंजूरी का इंतजार

Minister Vijay Shah Case: मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब मंजूरी का इंतजार

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामले में एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

Aug 31, 2026
ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सामने, 5 सेना और 1 एयरफोर्स जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सामने, 5 सेना और 1 एयरफोर्स जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 भारतीय जवानों के नाम पहली बार सार्वजनिक किए गए हैं। इनमें 5 सेना और 1 एयरफोर्स के जवान शामिल हैं। इनके नाम वॉर मेमोरियल में दर्ज किए गए हैं।

Jun 26, 2026