चक्रवात अर्नब से 16 जिलों में अलर्ट

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा तूफान, 16 जिलों में अलर्ट, MP-UP समेत कई राज्यों में असर

चक्रवात अर्नब के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका है। 16 जिलों में अलर्ट है, जबकि ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।

By : नरेंद्र कुमार
Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा तूफान, 16 जिलों में अलर्ट, MP-UP समेत कई राज्यों में असर

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर तटीय राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.रिपोट् के मुताबिक तूफान 28 अक्टूबर की सुबह यनम के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने की आशंका है. आंध्र प्रदेश के 16 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, ओडिशा में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हुआ है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है।

आंध्र प्रदेश के 16 जिलों में अलर्ट

चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बचाव और सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं. विशाखापत्तनम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. श्रीकाकुलम, विजयनगरम और अनकापल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है.तटीय क्षेत्रों में प्रशासन सतर्क है. लोगों को मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करने और समुद्र के नजदीक जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

ओडिशा में स्कूल बंद

ओडिशा के पुरी में भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति बनी है. खुर्दा में भी बारिश दर्ज की गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नावों का संचालन तीन दिन के लिए बंद किए जाने और स्कूल बंद रहने की जानकारी रिपोर्ट में दी गई है.

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रिपोर्ट में दिए गए मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट बताया गया है। विदर्भ में ऑरेंज अलर्ट है.इसके अलावा बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में बारिश का यलो अलर्ट जारी होने की जानकारी दी गई है।

29 अक्टूबर को पूर्वी यूपी और छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट

29 अक्टूबर के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट बताया गया है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट है.

उत्तराखंड, हिमाचल और राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 28 अक्टूबर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है.हिमाचल प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को बारिश तथा बर्फबारी के आसार हैं. राजस्थान में भी चक्रवात के संभावित प्रभाव से दो दिन बाद मौसम बदल सकता है.

संबंधित सामग्री

Cyclone Murasu: आंध्र तट पर तबाही मचाकर गुजरा मुरासु! , 30 फ्लाइट्स रद्द; ओडिशा में 1.60 लाख लोग सुरक्षित

Cyclone Murasu: आंध्र तट पर तबाही मचाकर गुजरा मुरासु! , 30 फ्लाइट्स रद्द; ओडिशा में 1.60 लाख लोग सुरक्षित

चक्रवात मुरासु ने ओंगोल के पास तट पार किया। तेज हवाओं और भारी बारिश से पेड़ व बिजली के खंभे गिरे। आंध्र में 30 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि ओडिशा में 1.60 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

Nov 03, 2026
Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में HPCL की ऑयल रिफाइनरी में धमाका हुआ है। ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखा। अलार्म बजते ही आसपास का रिहायशी इलाका खाली कराया गया।

Nov 02, 2026
Cyclone Murasu: आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान ‘मुरासु’ , MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Cyclone Murasu: आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान ‘मुरासु’ , MP-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

चक्रवात मुरासु के 2-3 नवंबर के बीच आंध्र तट से टकराने की आशंका है। 110 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ 9 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

Nov 02, 2026
Weather Update: भूटान में ग्लेशियल झील फटी, बंगाल-असम में बाढ़ का अलर्ट; ओडिशा में 62 हजार लोग फंसे

Weather Update: भूटान में ग्लेशियल झील फटी, बंगाल-असम में बाढ़ का अलर्ट; ओडिशा में 62 हजार लोग फंसे

भूटान में ग्लेशियल झील फटने से बंगाल और असम में अलर्ट है। ओडिशा के तीन जिलों में बाढ़ से 62 हजार लोग प्रभावित हैं, जबकि 14 राज्यों में मौसम अलर्ट जारी हुआ है।

Oct 30, 2026
MP Weather: अर्नब तूफान का असर बरकरार, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather: अर्नब तूफान का असर बरकरार, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में अर्नब तूफान का असर जारी है। 9 जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

Oct 30, 2026