Visakhapatnam HPCL Refinery Blast
एक्सक्लूसिव

Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में HPCL की ऑयल रिफाइनरी में धमाका हुआ है। ऊंची लपटें और घना धुआं दूर तक दिखा। अलार्म बजते ही आसपास का रिहायशी इलाका खाली कराया गया।

By : संजय चतुर्वेदी
Big Breaking: विशाखापट्टनम की HPCL रिफाइनरी में धमाका, ऊंची लपटें उठीं, इलाका खाली कराया गया

Breaking News

देश। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में HPCL की ऑयल रिफाइनरी में धमाका हुआ है। धमाके के तुरंत बाद रिफाइनरी से ऊंची लपटें उठने लगीं, जो दूर से भी साफ नजर आ रही थीं। घने धुएं ने आसपास के पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। विशाखापट्टनम रिफाइनरी में धमाके की इस घटना से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

अलार्म बजते ही खाली कराया गया रिहायशी इलाका

धमाके के बाद रिफाइनरी में अलार्म बजने लगा। एहतियात के तौर पर पास की रिहायशी बस्ती को खाली कराया गया। आग की लपटें और धुआं आसपास के इलाके में फैलता दिखा, जिससे लोगों में डर फैल गया। फिलहाल घटना से जुड़ी बाकी जानकारी सामने नहीं आई है। न तो यह साफ हो सका है कि धमाका किस वजह से हुआ, न ही किसी के हताहत होने की पुष्टि हुई है।

2013 में भी हुआ था बड़ा हादसा

इस रिफाइनरी के लिए यह पहला हादसा नहीं है। साल 2013 में यहां कूलिंग टावर में धमाका हुआ था। उस हादसे में 2 लोगों की जान गई थी और 37 लोग घायल हुए थे। ऐसे में इस बार के धमाके की खबर ने स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026