साइक्लोन ‘मोंथा’: आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में अलर्ट, ट्रेनें और स्कूल बंद

साइक्लोन ‘मोंथा’: आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में अलर्ट, ट्रेनें और स्कूल बंद

By : Swadesh Bhopal
साइक्लोन ‘मोंथा’: आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में अलर्ट, ट्रेनें और स्कूल बंद

भोपाल। बे ऑफ बंगाल में बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (Cyclone Montha) अब और तेज़ हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह 28 अक्टूबर की सुबह तक एक ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ (Severe Cyclonic Storm) में बदल जाएगा और काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) के पास तट से टकरा सकता है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और चेन्नई को अलर्ट पर रखा गया है। तूफान के उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

रेल सेवाएं रद्द

दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द की हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने विशाखापत्तनम क्षेत्र की कई ट्रेनों को 27 से 30 अक्टूबर तक के लिए रद्द किया है। इनमें प्रमुख ट्रेन विशाखापत्तनम–किरंदुल, विशाखापत्तनम-कोरापुट, विशाखापत्तनम-तिरुपति, विशाखापत्तनम-चेन्नई रद्द। साउदर्न रेलवे ने भी विशाखापत्तनम-चेन्नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22869) और चेन्नई-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (22870) को रद्द किया है।

स्कूल और कॉलेज बंद

आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में स्कूल और कॉलेजों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कई भवनों को राहत शिविरों के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

राज्यों में तैयारी और बचाव कार्य

आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और मंत्री नारा लोकेश राज्य की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। प्रदेश में 400 से अधिक राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। 11 NDRF और 12 SDRF टीमें तैनात की गई हैं। तटीय इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से बात कर केंद्र की पूरी मदद का आश्वासन दिया है।

ओडिशा में गजपति ज़िले में भारी बारिश शुरू हो चुकी है। राज्य में 123 फायर टीम्स को तैनात किया गया है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

तेलंगाना में कई ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने फसलों की सुरक्षा और राहत तैयारियों की समीक्षा की।

कर्नाटक में उत्तरा कन्नड़, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में ऑरेंज अलर्ट जारी। बेंगलुरु समेत कई ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 28–29 अक्टूबर को आंध्र तट पर 90–100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना है। मछुआरों को अगले तीन दिन तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

संबंधित सामग्री

आंध्र प्रदेश में ‘अर्नब’ का कहर:50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द; MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश में ‘अर्नब’ का कहर:50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द; MP-UP समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब से तेज हवाओं और भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। 50 ट्रेनें व 21 उड़ानें रद्द हैं, जबकि कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है।

Oct 28, 2026
Chitrakoot Flood Relief: चित्रकूट में मंदाकिनी उफान पर, CM मोहन बोले राहत में न हो कोई कमी

Chitrakoot Flood Relief: चित्रकूट में मंदाकिनी उफान पर, CM मोहन बोले राहत में न हो कोई कमी

चित्रकूट क्षेत्र में हुई भारी अतिवृष्टि के कारण मंदाकिनी और सेमरावल नदियों के जलस्तर में अचानक भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे निचले और तटीय इलाकों में बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Aug 30, 2026
Sitapur Rain: बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, पानी में डूबा पूरनागिरी मोहल्ला 

Sitapur Rain: बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, पानी में डूबा पूरनागिरी मोहल्ला 

बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। 139 मिलीमीटर बारिश के बाद गुरुवार सुबह पूरनागिरी मोहल्ले में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आया।

Aug 27, 2026
MP Weather Today: मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन होगी भारी बारिश, 4 जिलों में अलर्ट

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन होगी भारी बारिश, 4 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक तूफानी हवाओं और चमक-गरज के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।

Aug 26, 2026
MP Weather Today: एमपी के दमोह-बैतूल समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आधे प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी

MP Weather Today: एमपी के दमोह-बैतूल समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आधे प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, राजगढ़ और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।

Aug 25, 2026