MP Weather Heavy rain Orange Alert News

MP Weather Today: एमपी के दमोह-बैतूल समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आधे प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, राजगढ़ और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।

By : संजय चतुर्वेदी
MP Weather Today: एमपी के दमोह-बैतूल समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आधे प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी

MP weather Update News

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय है। मंगलवार, 25 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, राजगढ़ और नरसिंहपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

20 जिलों मं भारी बारिश की चेतावनी

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के अलावा मौसम विभाग ने गुना, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, सागर, रायसेन,नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, सीधी और सिंगरौली में भी भारी बारिस की संभावना जताई है।

बारिश के साथ बिजली और तेज हवाओं का खतरा

इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे मौसम में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। पेड़, बिजली के खंभे और तारों के पास खड़े होना भी जोखिम भरा हो सकता है। 

आधा प्रदेश बारिश की चपेट में आया

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे मौसम के चलते किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम पर नजर रखनी चाहिए। गरज-चमक शुरू होने पर खुले खेत में सुरक्षित स्थान पर चले जाना बेहतर है। वहीं, वाहन चालकों को बारिश के दौरान गति नियंत्रित रखने और पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचना चाहिए।

अगले दिनों में भी बारिश का दौर

मध्य प्रदेश में 25 अगस्त के बाद भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। राज्य के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भी बारिश और गरज-चमक की गतिविधियाँ देखने को मिल सकती हैं। लोगों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले अपने जिले का ताजा मौसम अपडेट जरूर देखें। खासकर ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचना बेहतर रहेगा।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026