दिल्ली ब्लास्ट केस में ED का एक्शन: अल-फलाह यूनिवर्सिटी की 140 करोड़ की संपत्ति अटैच

दिल्ली ब्लास्ट केस में ED का एक्शन: अल-फलाह यूनिवर्सिटी की 140 करोड़ की संपत्ति अटैच

दिल्ली ब्लास्ट केस में ED की बड़ी कार्रवाई । अल-फलाह यूनिवर्सिटी की 140 करोड़ की संपत्ति अटैच, चेयरमैन पर चार्जशीट

By : Swadesh Bhopal
दिल्ली ब्लास्ट केस में ED का एक्शन: अल-फलाह यूनिवर्सिटी की 140 करोड़ की संपत्ति अटैच

नई दिल्ली । दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस केस से जुड़े फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 140 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर ली है. साथ ही यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी और उससे जुड़े ट्रस्ट के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है ।

54 एकड़ जमीन से लेकर हॉस्टल तक अटैच

ED की ओर से अटैच की गई संपत्तियों की लिस्ट काफी बड़ी है इसमें फरीदाबाद के धौज इलाके में 54 एकड़ जमीन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी की मुख्य इमारत, अलग-अलग स्कूल और विभागों की बिल्डिंग और स्टूडेंट्स हॉस्टल शामिल हैं, ED ने इन सभी संपत्तियों को अपराध की आय (Proceeds of Crime) मानते हुए PMLA कानून के तहत जब्त किया है ।

दिल्ली ब्लास्ट से कैसे जुड़ा यूनिवर्सिटी का नाम?

अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में ब्लास्ट हुआ था इस धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी जांच में सामने आया कि यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉ. उमर उन नबी इस ब्लास्ट में शामिल थे, इसके बाद जांच एजेंसियों की नजर सीधे यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े नेटवर्क पर गई ।

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की जांच में भी खुलासे

सिर्फ दिल्ली ब्लास्ट ही नहीं बल्कि व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की जांच में भी अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम सामने आया इस केस में NIA, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की और डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन सईद समेत 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया ।

12 घंटे की रेड और चेयरमैन की गिरफ्तारी

ED ने 18 नवंबर को दिल्ली में अल-फलाह ग्रुप के दफ्तर पर छापा मारा था करीब 12 घंटे चली सर्च के बाद चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया । ED ने कोर्ट में बताया था कि यूनिवर्सिटी और उसके नियंत्रण वाले ट्रस्ट ने झूठी मान्यता और पहचान के दावे करके छात्रों और अभिभावकों को गुमराह किया ।

ED का दावा 415 करोड़ की अपराध की आय

जांच के दौरान ED ने कोर्ट को बताया कि फर्जी दावों और गलत तरीकों से 415.10 करोड़ रुपए की अपराध की आय अर्जित की गई यही रकम आगे अलग-अलग तरीकों से निवेश और ट्रांसफर की गई ।

एक पते पर 9 शेल कंपनियां

ED की जांच में कई चौंकाने वाली अनियमितताएं भी सामने आईं, 9 शेल कंपनियां एक ही पते पर रजिस्टर्ड मिलीं कई कंपनियों में एक ही मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया गया. EPFO से जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. इन तथ्यों ने यूनिवर्सिटी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए ।

छात्रों की पढ़ाई पर असर न पड़े ED

ED ने यह भी साफ किया कि अगर कोर्ट अस्थायी जब्ती को सही ठहराता है, तो सरकार यूनिवर्सिटी के संचालन के लिए एक अधिकारी नियुक्त कर सकती है ।

संबंधित सामग्री

 भगोड़े नीरव मोदी प्रत्यर्पण मामला अंतिम दौर में, यूरोपीय कोर्ट में भी हारा आखिरी कानूनी लड़ाई

भगोड़े नीरव मोदी प्रत्यर्पण मामला अंतिम दौर में, यूरोपीय कोर्ट में भी हारा आखिरी कानूनी लड़ाई

PNB घोटाले के भगोड़े आरोपी नीरव मोदी को प्रत्यर्पण मामले में बड़ा झटका लगा है। यूरोपीय कोर्ट में अंतिम अपील खारिज होने के बाद भारत लाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

Jul 06, 2026
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति जब्त

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच की। गोवा का लग्जरी होटल भी जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज हुई।<br/>

Jun 09, 2026
सुकेश-जैकलीन मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा फैसला, कोर्ट ने तय किए आरोप, 16 जुलाई को अगली सुनवाई

सुकेश-जैकलीन मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा फैसला, कोर्ट ने तय किए आरोप, 16 जुलाई को अगली सुनवाई

सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। अब 16 जुलाई को अगली सुनवाई होगी और मामला ट्रायल में जाएगा।

Jun 03, 2026
पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला

पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़ा मामला

ईडी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी की। शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में कोलकाता में दो जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Apr 11, 2026
Al-Falah University Case: चेयरमैन जवाद सिद्दीकी की बढ़ीं मुश्किलें, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Al-Falah University Case: चेयरमैन जवाद सिद्दीकी की बढ़ीं मुश्किलें, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी को PMLA मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ED ने ₹45 करोड़ के ज़मीन घोटाले का आरोप लगाया है, और जाँच तेज़ हो गई है।

Apr 04, 2026