Delhi Traders Protest at Jantar Mantar

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के व्यापारियों की SC में गुहार,LG से भी प्रदर्शन स्थल बदलने की मांग

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित होने का दावा करते हुए खान मार्केट एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। व्यापारियों ने LG से वैकल्पिक स्थल की मांग की।

By : नरेंद्र कुमार
Jantar Mantar Protest: दिल्ली के व्यापारियों की SC में गुहार,LG से भी प्रदर्शन स्थल बदलने की मांग

दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों को लेकर व्यापारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद अब अदालत तक पहुंच गया है। खान मार्केट एसोसिएशन ने कारोबार और रोजी-रोटी पर असर का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, वहीं कनॉट प्लेस, पालिका बाजार और जनपथ समेत कई बाजारों के व्यापारी संगठनों ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर जंतर-मंतर को नियमित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने की मांग की है।

प्रदर्शन से कारोबार प्रभावित 

व्यापारी संगठनों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होने पर आसपास के इलाकों में आवाजाही प्रभावित होती है। सड़कें बंद होने या रास्ते बदले जाने से ग्राहकों के साथ दुकानदारों, कर्मचारियों और सामान पहुंचाने वाले वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान अदालत ने छोटे दुकानदारों की आजीविका से जुड़े पहलू को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इन दुकानदारों के परिवारों की निर्भरता उनके कारोबार पर है और उनकी मुश्किलों को समझना जरूरी है.अदालत ने कहा कि कारोबार को हुए नुकसान का मुद्दा 26 तारीख को उठाया जा सकता है। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि NDMC के आदेश से सेंट्रल पार्क बंद रहने पर व्यापारियों का कामकाज ठप हो सकता है.सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि NDMC के आदेश के कारण कारोबार को नुकसान होता है, तो अदालत इस पहलू पर विचार कर सकती है। कोर्ट ने टॉर्ट कानून के तहत मुआवजे के आदेश की संभावना का भी उल्लेख किया।

अब फैसले पर नजर

अब आगे की सुनवाई और उपराज्यपाल की ओर से इस मांग पर होने वाली कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल, जंतर-मंतर को नियमित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने या प्रदर्शन कहीं और स्थानांतरित करने का अंतिम फैसला होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

 

संबंधित सामग्री

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में नौतनवां से दिल्ली तक संचालित कुछ निजी बसों की गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Nov 03, 2026
पंजाब के उद्योगपतियों ने की CM सैनी से मुलाकात, हरियाणा में निवेश का न्योता, सिंगल विंडो से मिलेंगी मंजूरियाँ

पंजाब के उद्योगपतियों ने की CM सैनी से मुलाकात, हरियाणा में निवेश का न्योता, सिंगल विंडो से मिलेंगी मंजूरियाँ

हरियाणा निवास में पंजाब के उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निवेश का न्योता दिया और सिंगल विंडो सिस्टम से सभी जरूरी मंजूरियां देने की बात कही।

Nov 02, 2026
दिल्ली-NCR में दिवाली पर जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय; इन जगहों पर पूरी रोक

दिल्ली-NCR में दिवाली पर जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय; इन जगहों पर पूरी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की सीमित छूट दी है। जानिए पटाखे जलाने का समय, 300 मीटर की पाबंदी और पूरी रोक कब से लागू होगी।

Nov 02, 2026
INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने 11 हजार करोड़ रुपये के कारोबार के नुकसान का दावा किया। रैली के चलते 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की बात कही।

Nov 02, 2026