अब डायरिया होना भी कोविड-19 का हो सकता है संकेत, 3 नए लक्षणों की हुई पहचान

अब डायरिया होना भी कोविड-19 का हो सकता है संकेत, 3 नए लक्षणों की हुई पहचान

By : Swadesh Digital
अब डायरिया होना भी कोविड-19 का हो सकता है संकेत, 3 नए लक्षणों की हुई पहचान

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कोरोनो वायरस के तीन नए लक्षणों की पहचान की है। इन्हें अपनी मौजूदा सूची में भी शामिल किया है। अमेरिकी स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी की 12 लक्षणों की सूची में अब नाक बंद होना या बहती नाक, मतली (जी मिचलाना) और डायरिया (दस्त) को भी जोड़ा गया है।

बुखार या ठंड लगना, खांसी, सांस की तकलीफ या सांस लेने में कठिनाई, थकान, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, सिरदर्द, गंध या स्वाद की कमी और गले में खराश ऐसे लक्षण हैं जो पहले से ही सीडीसी की सूची में हैं। एजेंसी ने अपनी वेबसाइट के जरिए कहा है कि इस सूची में सभी संभावित लक्षण शामिल नहीं हैं। सीडीसी इस सूची को तब तक अपडेट करता रहेगा जब तक हम कोरोना के बारे में अधिक नहीं जान जाता है।

साथ ही कहा गया है कि जो लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, उनमें अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं। हेल्थ एजेंसी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि Sar-Cov-2 वायरस के संपर्क में आने के बाद लक्षण प्रकट होने में 2-14 दिनों का समय लग सकता है।

सीडीसी के लक्षणों की सूची बुखार, खांसी और सांस की तकलीफ तक सीमित थी। उसके बाद छह नए लक्षण जोड़े गए- ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश और अप्रैल में स्वाद या गंध महसूस नहीं होना। सांस की तकलीफ को भी बाद में लक्षण में जोडा गया। स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा, 'किसी में भी हल्के से लेकर गंभीर लक्षण हो सकते हैं। वृद्ध वयस्कों और जिन लोगों में हृदय या फेफड़ों की बीमारी या मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी हैं, उनमें कोरोना की जोखिम अधिक है।'

आपको बता दें कि जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के ट्रैकर के अनुसार, कोरोना के मामलों की संख्या एक करोड़ को पार कर चुकी है। पिछले कुछ महीनों में 4,99,000 से अधिक मौतें हुई हैं। भारत में अब तक 5.28 लाख से अधिक संक्रमण और 16,000 से अधिक लोगों की जान गई है।

संबंधित सामग्री

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

IPS Anurag Sujania Resigned: मध्यप्रदेश पुलिस में हड़कंप, IPS अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे...

Nov 03, 2026
समर्थकों की सभा में आगा रुहुल्ला मेहदी का बड़ा एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस से तोड़ा नाता

समर्थकों की सभा में आगा रुहुल्ला मेहदी का बड़ा एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस से तोड़ा नाता

जम्मू-कश्मीर के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने समर्थकों की सभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ने का एलान किया। जानिए इस्तीफे के दौरान उन्होंने क्या कहा।

Nov 03, 2026
पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने AAP छोड़ दी है। दोनों के अमित शाह की चंडीगढ़ रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा है।

Nov 01, 2026
Congress Rally: व्यापारियों के 10000 करोड़ के नुकसान का डर, SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली

Congress Rally: व्यापारियों के 10000 करोड़ के नुकसान का डर, SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक की रैली आज दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। 20 से ज्यादा दल जुटेंगे और राहुल, खड़गे, अखिलेश, ममता मंच से बोलेंगे। रैली नहीं करने के लिए व्यापारियों ने 4 पत्र लिखे थे।

Nov 01, 2026
MP Rajya Sabha By-Election: आज जारी होगी अधिसूचना, चर्चा में कई दावेदारों के नाम

MP Rajya Sabha By-Election: आज जारी होगी अधिसूचना, चर्चा में कई दावेदारों के नाम

मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Oct 26, 2026