Air India Flight Hijack Alert

Air India Flight Hijack Alert:फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिग

Air India flight from Frankfurt to Delhi diverted to Jaipur after receiving a hijack alert signal. All passengers safe, ongoing investigation.

By : नरेंद्र कुमार
Air India Flight Hijack Alert:फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिग

जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर डायवर्ट करना पड़ा. विमान से अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को हाईजैक अलर्ट का सिग्नल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं.जिसके बाद विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

ATC को मिला हाईजैक का सिग्नल

खबर के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद ATC को कुछ सेकेंड के लिए स्क्वाक-7500 कोड का सिग्नल मिला. विमानन क्षेत्र में इस कोड का इस्तेमाल हाईजैक की स्थिति का संकेत देने के लिए किया जाता है. इसके बाद करीब 9:10 बजे विमान का रूट बदलकर जयपुर कर दिया गया. सुबह लगभग 9:45 बजे विमान जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा.विमान को लैंडिंग के बाद आइसोलेशन-बे में रखा गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की।

सभी यात्री सुरक्षित, फ्लाइट की जांच जारी

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और उन्हें टर्मिनल में बैठाया गया। घटना के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। खबरों के मुताबिक, दिल्ली से भी सुरक्षा टीम भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) की टीम को दिल्ली में स्टैंडबाय पर रखे जाने की बात भी कही गई है।

कैप्टन स्मित मच्छर की फ्लाइट में भी मिला था हाईजैक कोच

इस घटना की चर्चा के बीच 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट से जुड़े हाईजैक अलर्ट का मामला भी सामने आया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल जा रही उस फ्लाइट से स्क्वाक-7500 कोड भेजा गया था। उस घटना में भारतीय को-पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की भूमिका की भी चर्चा हुई थी.हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

 

संबंधित सामग्री

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

Maharajganj Smuggling: नौतनवा में सवारियों की आड़ में चल रहा तस्करी का खेल!

भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में नौतनवां से दिल्ली तक संचालित कुछ निजी बसों की गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Nov 03, 2026
पंजाब के उद्योगपतियों ने की CM सैनी से मुलाकात, हरियाणा में निवेश का न्योता, सिंगल विंडो से मिलेंगी मंजूरियाँ

पंजाब के उद्योगपतियों ने की CM सैनी से मुलाकात, हरियाणा में निवेश का न्योता, सिंगल विंडो से मिलेंगी मंजूरियाँ

हरियाणा निवास में पंजाब के उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निवेश का न्योता दिया और सिंगल विंडो सिस्टम से सभी जरूरी मंजूरियां देने की बात कही।

Nov 02, 2026
दिल्ली-NCR में दिवाली पर जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय; इन जगहों पर पूरी रोक

दिल्ली-NCR में दिवाली पर जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय; इन जगहों पर पूरी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की सीमित छूट दी है। जानिए पटाखे जलाने का समय, 300 मीटर की पाबंदी और पूरी रोक कब से लागू होगी।

Nov 02, 2026
INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

INDIA गठबंधन की रैली से दिल्ली के कारोबार को 11 हजार करोड़ का नुकसान! 2.5 लाख दुकानें बंद रहने का दावा

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद व्यापारी संगठनों ने 11 हजार करोड़ रुपये के कारोबार के नुकसान का दावा किया। रैली के चलते 2.5 लाख दुकानें बंद रहने की बात कही।

Nov 02, 2026