गणेश उत्सव की धूम

देशभर में गणेशोत्सव की धूम, लालबाग के राजा से 72 फीट के गणेश तक..

भारत में गणेश उत्सव का आगाज हुआ, विभिन्न शहरों में विशाल प्रतिमाएं और भव्य पंडाल स्थापित किए गए। मुंबई, हैदराबाद, इंदौर में खास आकर्षण।

By : नरेंद्र कुमार
देशभर में गणेशोत्सव की धूम, लालबाग के राजा से 72 फीट के गणेश तक..

देशभर में सोमवार से गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। मुंबई से लेकर इंदौर, जयपुर, हैदराबाद और पटना तक पंडालों में बप्पा विराजे हैं। कहीं विशाल प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र हैं तो कहीं खास थीम और सजावट के जरिए सामाजिक संदेश दिया जा रहा है।

इंदौर में 3 टन मिट्टी से बने 14 फीट के बप्पा

इंदौर के तिलक नगर में इस बार 3 टन मिट्टी से 14 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा तैयार की गई है। पंडाल को प्रकृति और पशु कल्याण की थीम पर सजाया गया है। वहीं खजराना गणेश मंदिर में बप्पा को करीब 7 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण अर्पित किए गए हैं। रविवार को भगवान को हीरे जड़ित नेत्र भी धारण कराए गए। आज सवा लाख मोदक का भोग लगाया जाएगा।

हैदराबाद में 72 फीट ऊंचे गणपति

हैदराबाद के खैरताबाद में इस बार 72 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं उप्पुगुडा में गणेश चतुर्थी के 50वें साल के मौके पर 'विकसित भारत 2047' थीम पर पंडाल और प्रतिमा तैयार की गई है।

लालबाग के राजा के दर्शन के लिए लंबी कतार

मुंबई में प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार पंडाल और प्रतिमा की थीम भगवान शिव पर आधारित है। पंडाल के बीच में विशाल त्रिशूल भी सजाया गया है। मंडल के मुताबिक यह उसका 93वां गणेशोत्सव है।

जयपुर में मोती डूंगरी मंदिर में खास व्यवस्था

जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा महोत्सव और जन्मोत्सव के चलते विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। भक्त सुबह 5 बजे से रात 11:40 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। हालांकि रविवार को मेहंदी लेने के लिए जुटी भीड़ में धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। करीब 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म होने की बात सामने आई है।सोशल मीडिया पर यह दावा भी वायरल हुआ कि मंदिर की मेहंदी लगाने से कुंवारे लड़के-लड़कियों की शादी हो जाती है। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए।

पटना में मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर पंडाल

पटना में इस बार मदुरई के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया गया है। यहां मुंबई के लालबाग के राजा की तर्ज पर करीब साढ़े 5 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है।इसके अलावा मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भी सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पुणे के दगडूसेठ हलवाई गणपति मंदिर और नागपुर के श्री गणेश मंदिर टेकड़ी में भी विशेष पूजा-अर्चना हुई। देश के अलग-अलग हिस्सों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज रहे हैं।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026