Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी बड़ी गिरावट पर ब्रेक लग गया है और एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। ताजा भाव के अनुसार 24 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम ₹1,944 उछलकर ₹1.23 लाख के पार पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में भी प्रति किलोग्राम ₹3,988 की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है, जिसके बाद एक किलो चांदी का भाव बढ़कर ₹1.47 लाख पर पहुंच गया है।
13 महीने के निचले स्तर से उबरी चांदी
बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, इस तेजी से ठीक एक दिन पहले दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट देखी गई थी। बीते सत्र में चांदी प्रति किलोग्राम ₹9,680 टूटकर ₹1.43 लाख के स्तर पर आ गई थी, जो इसका 13 महीने का निचला स्तर था। इसी तरह, एक दिन पहले सोना भी प्रति 10 ग्राम ₹3,907 सस्ता होकर ₹1.21 लाख के आसपास कारोबार कर रहा था।
खरीदारी बढ़ने से लौटी थी चमक
सर्राफा बाजार जानकारों के अनुसार, लगातार आई गिरावट के बाद ग्राहकों और निवेशकों की खरीदारी में तेजी आई है, जिसका सीधा असर कीमतों की रिकवरी के रूप में सामने आया है। बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए विशेषज्ञों ने निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में एकमुश्त बड़ी खरीदारी करने के बजाय किश्तों में निवेश करना सुरक्षित हो सकता है।