Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी में बड़ी गिराव

आज भी बिखरी चांदी, सोना भी टूटा: हाई से ₹2.06 लाख सस्ती चांदी, सोना ₹56,000 नीचे

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट जारी है। चांदी हाई से ₹2.06 लाख सस्ती और सोना ₹56,000 तक टूट चुका है। जानिए आज के ताजा रेट और गिरावट की वजह।

By : स्वदेश डेस्क
आज भी बिखरी चांदी, सोना भी टूटा: हाई से ₹2.06 लाख सस्ती चांदी, सोना ₹56,000 नीचे

सर्राफा बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।रिपोर्ट्स के मुताबिक, चांदी अपने उच्च स्तर से करीब ₹2.06 लाख प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है, जबकि सोना भी अपने हाई से लगभग ₹56,000 प्रति 10 ग्राम नीचे आ चुका है।

लगातार गिर रहे हैं दाम

24 मार्च 2026 को बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखी गई।

  • एक ही दिन में चांदी करीब ₹9,700 तक सस्ती हुई

  • सोने की कीमतों में भी गिरावट जारी रही

MCX पर भी सोना-चांदी दोनों दबाव में कारोबार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है।

क्यों टूट रहे हैं सोना-चांदी के दाम? 

  • अमेरिकी डॉलर की मजबूती

  • ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होना

  • वैश्विक बाजार में अनिश्चितता

  • अमेरिका-ईरान तनाव के बीच निवेशकों का रुख बदलना

रिपोर्ट के अनुसार, मजबूत डॉलर और फेडरल रिजर्व की नीति के चलते सोना-चांदी पर दबाव बना हुआ है

निवेशकों के लिए संकेत?

आमतौर पर वैश्विक तनाव के दौरान सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। डॉलर मजबूत होने से सोना कमजोर पड़ा, निवेशक अन्य एसेट क्लास की ओर शिफ्ट हो रहे हैं, विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में अस्थिरता आगे भी बनी रह सकती है

खरीद का मौका या सतर्कता जरूरी?

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, यह गिरावट खरीद के लिए अवसर भी हो सकती है, लेकिन निवेश से पहले सावधानी जरूरी है कम कीमतों का फायदा उठाने वाले खरीदारों के लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है, जबकि निवेशकों को वैश्विक संकेतों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

 

संबंधित सामग्री

Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख पर, चांदी ₹849 चढ़कर ₹2.19 लाख किलो हुई

Gold Price Today: 24 कैरेट सोना ₹476 सस्ता होकर ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। वहीं चांदी ₹849 महंगी होकर ₹2.19 लाख प्रति किलो हो गई। जानें ताजा रेट।

Jul 14, 2026
सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹15,748 टूटी; 8 दिन में ₹22 हजार सस्ती

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹15,748 टूटी; 8 दिन में ₹22 हजार सस्ती

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट आई। सोना ₹3,470 टूटा और चांदी ₹15,748 गिरकर ₹2.41 लाख प्रति किलो पर पहुंची।

Jun 08, 2026
चांदी में बड़ी गिरावट, 5 दिन में 18 हजार सस्ती, सोना भी फिसला

चांदी में बड़ी गिरावट, 5 दिन में 18 हजार सस्ती, सोना भी फिसला

सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज हुई। चांदी 5 दिन में 18 हजार सस्ती हुई, जबकि सोना भी अपने हाई लेवल से काफी नीचे आ गया।

Jun 07, 2026
खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, अब UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF; सोना-चांदी में भी बड़ा उछाल

खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, अब UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF; सोना-चांदी में भी बड़ा उछाल

दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 3 साल में सबसे महंगी हो गई हैं। वहीं EPFO जल्द UPI और ATM से PF निकालने की सुविधा शुरू कर सकता है। सोना-चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया।

May 10, 2026
Gold-Silver Prices: सोने से 3 गुना तेज भागी चांदी, युद्ध तनाव के बीच बाजार में बड़ा उलटफेर

Gold-Silver Prices: सोने से 3 गुना तेज भागी चांदी, युद्ध तनाव के बीच बाजार में बड़ा उलटफेर

सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। MCX पर चांदी ने सोने से 3 गुना तेज रफ्तार दिखाई, जबकि वैश्विक तनाव ने बाजार को प्रभावित किया।

May 08, 2026