प्रेमानंद महाराज ने बताए प्रेम विवाह के लिए माता - पिता को मनाने के उपाय, मां - बाप को भी दी सल

प्रेमानंद महाराज ने बताए प्रेम विवाह के लिए माता - पिता को मनाने के उपाय, मां - बाप को भी दी सलाह…

वृंदावन के फेमस संत प्रेमानंद जी महाराज प्रेम विवाह के लिए युवाओं को क्या करना चाहिए और मां - बाप को क्या करना चाहिए? इस बारे में बताया है।

By : Jagdeesh Kumar
प्रेमानंद महाराज ने बताए प्रेम विवाह के लिए माता - पिता को मनाने के उपाय, मां - बाप को भी दी सलाह…

हिंदू पंचांग के अनुसार इन दिनों विवाह जैसे शुभ और धार्मिक कार्यों के लिए बेहद अनुकूल समय चल रहा है। यही वजह है कि देशभर में शादियों का सिलसिला जोरों पर है। आज के इस आधुनिक युग में युवाओं में प्रेम विवाह करने का ट्रेंड चल रहा है, लेकिन कुछ लोग अपने माता-पिता से इसके लिए स्वीकृति नहीं ले पाते। ऐसे में उन्हें क्या करना चाहिए? इस बात को फेमस संत प्रेमानंद जी महाराज ने बड़े ही सहज भाव से बताया है । उन्होंने यह भी बताया है कि ऐसी स्थिति में माता -पिता को क्या करना चाहिए?

कौन हैं प्रेमानंद महाराज?

 वृंदावन के फेमस संत प्रेमानंद जी महाराज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं उनके यहां देश की जानी मानी हस्ती से लेकर दुनिया भर से लोग पहुंचते हैं। महाराज सभी लोगों को इस सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन का ज्ञान देते हैं। अक्सर श्रध्दालु उनके पास अपनी समस्याओं को लेकर जाते हैं जिनका उत्तर महाराज बेहद सहज तरीके से देते हैं। ऐसा ही भक्त महाराज से पूछता है कि मैं प्रेम विवाह करना चाहता हूं लेकिन माता पिता नहीं मान रहे हैं, मुझे क्या करना चाहिए?

माता पिता को बच्चों के प्रेम विवाह के लिए क्या करना चाहिए?

इस प्रश्न का उत्तर देते हुए महाराज ने कहा आजकल माता-पिता को सोचना चाहिए कि नया जमाना है। अगर वो आपसे अनुमति ले रहे हैं, आपके पैर छू रहे हैं तो आप उसका आदर कीजिए। अगर ज्यादा बड़े वाले बनकर रहोगे तो फिर अपमान भी हो जाएगा। बच्चे हैं, नौजवान हैं आपकी बात नहीं मानेंगे।

वो आगे कहते हैं कि माता-पिता को भी चाहिए कि अगर बहू और बच्चा दोनों प्रेम करते हैं तो लड़ाई - झगड़ा न करके ये देखें कि लड़की कैसी है या लड़का कैसा है? दो चार बार लड़की से मिले, उसके घर वालों से मिले, उसका व्यवहार देखे, उसका चरित्र देखे। लड़की वाले लड़के से मिले। हां ऐसा चाहिए। ऐसे ही संबंध होता है और फिर ब्याह कर दे।

शादी के पहले साथ रहना चाहिए?

भक्त ने महाराज से पूछा कि महाराज जी हम अपना जीवन साथी स्वयं चुने और शादी होने तक पवित्रता के साथ रहे तो क्या यह गलत है? जिसका उत्तर देते हुए महाराज ने कहा दोनों शादी जब तक ना हो तब तक ब्रह्मचर्य से रहें पर माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।

माता - पिता को कैसे मनाएं?

महाराज ने आगे कहा कि माता-पिता की अनुमति जरूर लें, जिस मां ने तुम्हें गर्भ में 9 महीने रखा, तुम्हें पालन पोषण करके इतना बड़ा बनाया। उसके अधिकार को मत छीनिए। दोनों मां-पिता के चरणों में झुकिए और कहिेए कि हमने दोस्ती कर ली है और हम दोनों आजीवन के लिए पाणिग्रहण करना चाहते हैं। आपकी अनुमति आपका आदेश आपका आशीर्वाद चाहिए। इतना जरूर करना चाहिए।

संबंधित सामग्री

यूपी में कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 23 की उम्र में खत्म हुई कहानी

यूपी में कारोबारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 23 की उम्र में खत्म हुई कहानी

पीलीभीत में कारोबारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवम उर्फ सर्वजीत को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। 23 साल की उम्र में खत्म हुई आपराधिक कहानी ने कई सवाल छोड़ दिए हैं।

Jun 28, 2026
योगी सरकार का इंसाफ: दूल्हे का हत्यारा रवि यादव का एनकाउंटर में ढेर,1 लाख का था इनाम

योगी सरकार का इंसाफ: दूल्हे का हत्यारा रवि यादव का एनकाउंटर में ढेर,1 लाख का था इनाम

जौनपुर में दूल्हे की हत्या का आरोपी रवि यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी लव मैरिज से नाराज था। पुलिस अब मुख्य साजिशकर्ता प्रदीप बिंद और भोले राजभर की तलाश में जुटी है।

May 25, 2026
गाजियाबाद में टीचर की हत्या: मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह से नाराज थे ससुराल वाले

गाजियाबाद में टीचर की हत्या: मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह से नाराज थे ससुराल वाले

गाजियाबाद में प्रेम विवाह के बाद टीचर की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया। ससुर और अन्य पर हमला करने का आरोप, पुलिस जांच जारी है।

Mar 31, 2026
शादी में दुल्हन के पालतू कुत्ते की पिटाई से मचा संग्राम, मंडप से थाने तक पहुंचा मामला, टूटा रिश्ता

शादी में दुल्हन के पालतू कुत्ते की पिटाई से मचा संग्राम, मंडप से थाने तक पहुंचा मामला, टूटा रिश्ता

उत्त प्रदेश के फतेहपुर में शादी के दौरान दुल्हन के कुत्ते को पीटने पर विवाद भड़क गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

Feb 20, 2026
नूर बी से माही बनकर हिंदू युवक से शादी, फिर वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

नूर बी से माही बनकर हिंदू युवक से शादी, फिर वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

बिनावर में मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से विवाह कर लिया। इसके बाद युवती का वीडियो वायरल, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता।

Jan 19, 2026