नूर बी से माही बनकर हिंदू युवक से शादी, फिर वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

नूर बी से माही बनकर हिंदू युवक से शादी, फिर वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

बिनावर में मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से विवाह कर लिया। इसके बाद युवती का वीडियो वायरल, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता।

By : स्वदेश डेस्क
नूर बी से माही बनकर हिंदू युवक से शादी, फिर वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

बदायूंः उत्तर प्रदेश के बदायू जिले के बिनावर इलाके में एक शादी ने पूरे क्षेत्र में चर्चा और बहस छेड़ दी है। मामला अंतरधार्मिक विवाह से जुड़ा है। यहां मुस्लिम समुदाय की एक युवती ने सनातन धर्म अपनाकर हिंदू युवक से विवाह कर लिया है। इसके बाद उसने दावा किया है कि उसने अपना नाम बदलकर नूर बी से माही कश्यप कर लिया है। शादी के बाद युवती ने अपनी सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया।

मंदिर में हुई शादी, बदला नाम

यह मामला बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली नूर बी अब खुद को माही कश्यप बता रही है। माही ने गांव के ही युवक राजकुमार के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। यह शादी 16 जनवरी 2026 को होने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में माही कश्यप कहती दिख रही हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया है और किसी भी तरह का दबाव उन पर नहीं डाला गया।

परिवार की नाराजगी, घर छोड़ने का दावा

माही का कहना है कि वह राजकुमार से काफी समय से प्रेम करती थीं, लेकिन इस रिश्ते को लेकर उनका परिवार नाराज था। परिजनों की असहमति के चलते उन्होंने घर छोड़ दिया और मंदिर में शादी करने का फैसला किया। वीडियो में माही कश्यप साफ तौर पर कहती हैं कि उनकी शादी में कोई जोर-जबरदस्ती नहीं हुई। यह फैसला पूरी तरह उनका अपना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें, उनके पति या ससुराल वालों को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी उनके माता-पिता की होगी।

सुरक्षा को लेकर जताई आशंका

शादी के बाद युवती ने एक वीडियो जारी कर अपनी और अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इसी वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला गांव से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बन गया। युवती ने वायरल वीडियो में कहा कि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी उसके परिजनों की होगी।

एक ही गांव के हैं युवक-युवती

गांव के प्रधान पति वीर सिंह के मुताबिक, युवक और युवती दोनों पुठी सराय गांव के ही निवासी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले दोनों अचानक गांव से चले गए थे और तब से वापस नहीं लौटे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाह के बाद दोनों कहां रह रहे हैं। वायरल वीडियो किस स्थान पर रिकॉर्ड किया गया, इसकी भी पुष्टि नहीं हो पाई है।

प्रशासनिक पुष्टि नहीं

इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, दैनिक स्वदेश वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन मामला स्थानीय स्तर पर काफी संवेदनशील माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

UP News: अयोध्या में 1 नवंबर से शुरू होगा एक दिन का डिवाइन हेरिटेज ट्रेल, 6 घंटे में प्रमुख स्थलों के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में दीपोत्सव से पहले यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या डिवाइन हेरिटेज ट्रेल शुरू किया है। 1 नवंबर से रोज दो बैच चलेंगे, छह घंटे में स्थलों के दर्शन होंगे।

Oct 30, 2026
UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

UP MLC Election Message: यूपी एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के नतीजों से BJP-SP को सबक

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट के चुनाव ने बीजेपी और सपा दोनों को संदेश दिया है। बीजेपी एमएलसी की बगावति और सपा का प्रत्यासी बदलना भारी पड़ा। निर्दलीय राजी यादव ने पैठ बनाई।

Oct 29, 2026
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में 1 लाख का इनामी बावरिया गैंग बदमाश टिड्डी का एनकाउंटर, 3 पुलिसकर्मी घायल

गजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बावरिया गैंग के बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी की मौत हो गई। एनकाउंटर में पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं।

Oct 28, 2026
UP News: बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख प्रधानमंत्री मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

UP News: बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख प्रधानमंत्री मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल होते हैं। वाराणसी की एक महिला कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बता रही थी...

Oct 26, 2026
CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janta Darshan: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं फरियादें; जमीन कब्जे वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह लखनऊ में जनता दर्शन किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को जमीन कब्जे के मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Oct 26, 2026