चीन को भारत का करारा जवाब - हमने नहीं की LAC पर की फायरिंग

चीन को भारत का करारा जवाब - हमने नहीं की LAC पर की फायरिंग

By : Swadesh Digital
चीन को भारत का करारा जवाब - हमने नहीं की LAC पर की फायरिंग

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर भारतीय सेना की ओर से की गई फायरिंग वाले चीनी दावे को भारत सरकार ने झुठला दिया है। भारत ने बयान जारी कर कहा है कि पीएलए के जवानों ने उकसावे की कार्रवाई की है। भारत ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भारतीय सेना ने एलएसी यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर फायरिंग नहीं की है और न ही पार की है। बल्कि कुछ जगहों पर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ही फायरिंग की है।

दरअसल, सोमवार की रात चीनी सेना ने दावा किया कि पैंगॉन्ग झील के दक्षिणी तट पर भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की। जिसके जवाब में आज मंगलवार को भारतीय सेना ने कहा कि चीन लगातार समझौते का उल्लंघन कर रहा है और आक्रामक रवैया अपना रहा है। जबकि सैन्य, कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।

चीन के सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' के ट्विटर हैंडल पर वेस्टर्न थियेटर कमांड के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, "भारतीय सेना ने एकबार फिर गैर-कानूनी रूप से शेनपाओ की पहाड़ियों में पैंगॉन्ग झील के दक्षिणी तट के पास सोमवार को एलएसी का उल्लंघन किया।" ग्लोबल टाइम्स के एक दूसरे ट्वीट में प्रवक्ता के हवाले से कहा, "भारतीय सैनिकों द्वारा पीएलए के सीमा गश्ती दल के सैनिकों पर चेतावनी भरी फायरिंग करने के बाद चीनी सैनिकों को स्थिति को स्थिर करने के लिए जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।"

चीन ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब इस सप्ताह दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात 10 सितंबर को मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन की विदेश मंत्रियों की बैठक में होने वाली है। इस बैठक के लिए रवाना होने से एक दिन पहले सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत-चीन के संबंध सीमाओं पर अशांति से सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने साफ किया है कि दोनों देशों के बीच संबंधों को सीमा विवाद से अलग करके नहीं देखा जा सकता।

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले कुछ महीनों से तनाव बना हुआ है। 29 और 30 अगस्त की रात भारतीय सैनिकों ने एलएसी पर पहाड़ों की चोटियों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही चीनी सेना को न केवल रोका बल्कि पैंगॉन्ग झील के दक्षिणी किनारे पर चोटियों पर पोजिशन भी ले ली है। पैंगॉन्ग झील इलाके की बनावट ऐसी है कि जो भी सेना दक्षिणी किनारे के पास के इन पहाड़ों की चोटियों पर कब्जा कर लेती है, उसे पूरे इलाके में बढ़त मिल जाएगी।

इस वर्ष 15-16 जून की रात को एलएसी पर ड्रैगन के सैनिकों ने यथास्थित बदलने का प्रयास किया और लोहे की रॉड में कंटीले तार लगाकर गलवान घाटी में भारतीय जवानों पर अचानक हमला कर दिया था। चीनी सेना की इस नापाक हरकत से भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई में चीन के 43 सैनिकों के मारे जाने की बात सामने आई थी। चीन ने यह तो माना था कि उसके भी सैनिक हतातहत हुए लेकिन उसने संख्या की पुष्टि कभी नहीं की। इसके बाद से ही एलएसी पर तनाव की स्थिति है। 

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
दिवाली पर अस्थमा के मरीज रहें अलर्ट! पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है सांस की परेशानी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

दिवाली पर अस्थमा के मरीज रहें अलर्ट! पटाखों का धुआं बढ़ा सकता है सांस की परेशानी, जानें बचाव के जरूरी उपाय

दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन इस दौरान जलाए जाने वाले पटाखे अस्थमा के मरीजों के लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं।

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026