Barmer Hottest at 46.8°C, Heatwave Alert

देश में भीषण गर्मी का कहर, 9 शहरों में पारा 44 पार, चार धाम यात्रा पर मौसम अलर्ट

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 46.8°C पहुंचा। देश के 9 शहरों में पारा 44°C पार रहा। चार धाम यात्रियों को खराब मौसम के चलते यात्रा टालने की सलाह दी गई है।

By : स्वदेश डेस्क
देश में भीषण गर्मी का कहर, 9 शहरों में पारा 44 पार, चार धाम यात्रा पर मौसम अलर्ट

देश के कई राज्यों में गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जैसे हालात बने हुए हैं। रविवार को इन चार राज्यों के 9 शहरों में तापमान 44°C के पार पहुंच गया। राजस्थान का बाड़मेर 46.8°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा।जैसलमेर में तापमान 46.3°C और फलोदी में 46°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 11 और 12 मई को तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी

मध्य प्रदेश के रतलाम में रविवार को सबसे ज्यादा 45.5°C तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40.4°C रहा, लेकिन उमस और गर्म हवाओं के कारण 42°C जैसी गर्मी महसूस हुई।मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में अगले दो दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। इंदौर और उज्जैन संभाग में भी तेज गर्मी का असर बना रहेगा।

गुजरात और महाराष्ट्र में भी हीटवेव

गुजरात के राजकोट में 44.3°C और अमरेली में 44.1°C तापमान दर्ज किया गया। महाराष्ट्र का जलगांव 44.5°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा।लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को दोपहर में घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। कई जगहों पर लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढककर निकलते दिखाई दिए।

चार धाम यात्रियों के लिए चेतावनी

उत्तराखंड के कई हिस्सों, खासकर पहाड़ी इलाकों में 12 और 13 मई को बारिश और खराब मौसम की आशंका जताई गई है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और अगले दो दिन यात्रा टालने की अपील की है।मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है।

बिहार और पूर्वी राज्यों में बारिश का असर

बिहार में आंधी-बारिश का दौर जारी है। कैमूर जिले में रविवार को सबसे ज्यादा 38.4°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। यहां तेज हवाओं और हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

पंजाब-हरियाणा में धूल भरी आंधी का अलर्ट

पंजाब और हरियाणा में अगले चार दिनों तक धूल भरी आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। फरीदाबाद में तापमान 45°C के पार पहुंच गया, जबकि फरीदकोट में 42.8°C तापमान दर्ज किया गया।मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम तेजी से बदलता रहेगा।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026