भारत में गरीबी घटी, 49.6 करोड़ लोग बाहर: मोदी

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, 6 साल में 13.4 करोड़ रोजगार बढ़े: मोदी

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 2011 से 2023 के बीच भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। रोजगार बढ़ा, लेकिन युवाओं की बेरोजगारी और कम कमाई अब भी चुनौती है।

By : हितेंद्र शर्मा
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, 6 साल में 13.4 करोड़ रोजगार बढ़े: मोदी

नई दिल्लीः  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं,  विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान 4.20 डॉलर प्रतिदिन की आय सीमा से नीचे रहने वाली आबादी का हिस्सा 57.7% से घटकर 16.1% रह गया । वहीं अत्यधिक गरीबी की दर 27.1% से घटकर 2.6% पर आ गई है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर रिपोर्ट के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि गरीबी दूर करना सरकार के लिए सिर्फ नारा नहीं बल्कि पक्का संकल्प है। उन्होंने रोजगार बढ़ने और आर्थिक असमानता कम होने का भी जिक्र किया।

6 साल में 13.4 करोड़ रोजगार बढ़े

PM मोदी के मुताबिक पिछले छह साल में देश में रोजगार पाने वाले लोगों की संख्या में 13.4 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है । यह इसी अवधि में कामकाजी उम्र की आबादी में हुई बढ़ोतरी से करीब दोगुनी है।

विश्व बैंक ने गरीबी घटने के पीछे लोगों की बढ़ती खपत, महिलाओं की रोजगार में भागीदारी और मुफ्त राशन जैसी सरकारी योजनाओं को अहम वजह बताया है,  2017 से 2023 के बीच ग्रामीण महिलाओं के रोजगार में भी बढ़ोतरी हुई।

आर्थिक असमानता घटी, लेकिन चुनौतियां बाकी

रिपोर्ट के अनुसार खपत के आधार पर देश का गिनी इंडेक्स 2011-12 के 28.8 से घटकर 2023 में 23 पर आ गया है।  यह आर्थिक असमानता मापने का एक तरीका है ।  रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सबसे ज्यादा कमाने वाले 10% कर्मचारियों की औसत कमाई सबसे कम कमाने वाले 10% कर्मचारियों से करीब 13 गुना अधिक है।  

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026