भारत की परंपरा ज्ञान की परंपरा है: होसबाले

भारत की परंपरा ज्ञान की परंपरा है: होसबाले

By : Swadesh Bhopal
भारत की परंपरा ज्ञान की परंपरा है: होसबाले

विश्व पुस्तक मेले में 'मंत्र-विप्लव' पुस्तक का लोकार्पण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने गुरुवार को भारतमंडपम में चल रहे विश्व पुस्तक मेले में 'मंत्र-विप्लव' पुस्तक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, पुस्तक के लेखक तरुण विजय और प्रभात प्रकाशन के चेयरमैन प्रभात कुमार भी उपस्थित रहे।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत की परंपरा ज्ञान की परंपरा है। इसी से यश और वैभव सभी की प्राप्ति हुई। हमारे पूर्वजों को इस विषय पर स्पष्टता थी। उन्होंने कहा कि ज्ञान व्यक्ति को सही दिशा में ले जाता है, लेकिन ज्ञान के साथ भक्ति भी आवश्यक है, क्योंकि बिना भक्ति के ज्ञान से अहंकार उत्पन्न होता है।

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बताया कि महर्षि अरविन्दो ने स्वतंत्र भारत में तीन कार्य करने की आवश्यकता बताई थी। पहला, अपने देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा, जो बिखरी पड़ी है, उसको एकत्र करना। दूसरा, इसे आज के समय के अनुरूप, जीवन उपयोगी और मानव उपयोगी बनाना। तीसरा, नए ज्ञान का सृजन करना।

साथ ही सरकार्यवाह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के शब्दों और उनकी गहनता पर अभी बहुत अध्ययन करना बाकी है। उन्होंने वामपंथी विमर्श पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इतिहास और सत्य को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास हुआ है। यह अज्ञान के कारण नहीं, बल्कि पूर्वनिर्धारित एजेंडा के चलते हुआ है। जैसे-जैसे दूसरों का हमारे मन और बुद्धि पर नियंत्रण बढ़ा, 'मंत्र-विप्लव' की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि सम्मोह से बुद्धि का नाश होता है, और बुद्धि के नाश से सर्वनाश।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारे समाज के बौद्धिक प्रतिष्ठान का एक हिस्सा एम-फैक्टर, यानी मैकाले, मुगल और मार्क्स से प्रभावित हो गया है। समाज के सामने दो प्रकार की चुनौतियां हैं एक, जो दिखाई देती है, और दूसरा, जो संक्रमण की तरह दिखाई नहीं देती। तरुण विजय की पुस्तक मंत्र-विप्लव इन नहीं दिखाई देने वाली चुनौतियों को रेखांकित करती है और उनसे निपटने का मार्ग भी प्रस्तुत करती है।

संबंधित सामग्री

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में प्रारंभ

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा, पंच परिवर्तन के क्रियान्वयन तथा शाखा विस्तार और दृढ़ीकरण पर होगा विचार-विमर्श

Nov 02, 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में होगी। डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

Oct 23, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने पश्चिमी दृष्टिकोण से बाहर निकलना जरूरी

भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने पश्चिमी दृष्टिकोण से बाहर निकलना जरूरी

जीवाजी विश्वविद्यालय में व्याख्यान श्रृंखला का पहला व्याख्यान हुआ। प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को पश्चिमी दृष्टिकोण से समझने के कारण स्वदेशी परंपराओं को महत्व नहीं मिला।

Oct 18, 2026
युवाओं के सवाल और संवेदना को समझना होगा-दत्तात्रेय होसबाले

युवाओं के सवाल और संवेदना को समझना होगा-दत्तात्रेय होसबाले

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने छात्र संवाद में युवाओं की संवेदना और प्रश्नों को समझने की अहमियत पर बल दिया।

Sep 21, 2026