इंडिगो की उड़ानों में 5% कटौतीः बड़े एयरपोर्ट पर IAS अफसर तैनात, 180 फ्लाइट्स रद्द

इंडिगो की उड़ानों में 5% कटौतीः बड़े एयरपोर्ट पर IAS अफसर तैनात, 180 फ्लाइट्स रद्द

इंडिगो संकट के बीच सरकार ने 5% फ्लाइट्स घटाईं, IAS अफसर 10 एयरपोर्ट पर तैनात। आज 180 से ज्यादा उड़ानें रद्द।

By : Swadesh Bhopal
इंडिगो की उड़ानों में 5% कटौतीः बड़े एयरपोर्ट पर IAS अफसर तैनात, 180 फ्लाइट्स रद्द

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पिछले आठ दिनों से जिस संकट में फंसी है, उसने यात्रियों से लेकर सरकार तक सबको अलर्ट कर दिया। सोमवार की हाई-लेवल मीटिंग में सरकार ने साफ कर दिया, अगर ऑपरेशन नहीं सुधरे, तो सख्ती बढ़ेगी। नतीजा यह हुआ कि इंडिगो की 5% उड़ानों में तत्काल कटौती का आदेश जारी कर दिया गया यानी रोज़ ऑपरेट होने वाली 2300 फ्लाइट्स में से करीब 115 उड़ानें सीधे कम और यह कटौती भी ठीक वहीं हाई-डिमांड और हाई-फ्रीक्वेंसी रूट्स पर, जहाँ हर सीट की कीमत सोने जैसी होती है  सरकार ने इंडिगो को बुधवार शाम 5 बजे तक एक बेहतर और बदला हुआ फ्लाइट शेड्यूल जमा करने को कहा है। यानी अब बहानों की गुंजाइश कम और जवाबदेही ज़्यादा।

10 बड़े एयरपोर्ट पर IAS स्तर के अधिकारी 

मंगलवार सुबह 10:30 बजे तक ही बेंगलुरु और हैदराबाद से 180 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी थीं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी कतारें, अचानक प्लान बदलने की मजबूरी और रातभर नींद उड़ाने वाले नोटिफिकेशन ये सब लोगों की नाराज़गी बढ़ा रहे हैं।केंद्र ने हालात की गंभीरता समझते हुए मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा और तिरुवनंतपुरम सहित बड़े 10 एयरपोर्ट्स पर सीनियर अफसरों की तैनाती कर दी। ये अफसर यह देखने पहुंचे हैं कि यात्रियों की असली दिक्कतें क्या हैं, एयरलाइन की ओर से देरी का मैनेजमेंट कैसे हो रहा है और ऑन-ग्राउंड क्या सुधार तुरंत लागू हो सकते हैं।  

इंडिगो का दावा हम पटरी पर लौट आए हैं 

इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने कहा कि ऑपरेशन अब स्टेबल है। उनके मुताबिक लाखों यात्रियों का रिफंड क्लियर किया जा चुका है , सभी 138 डेस्टिनेशन फिर से जुड़ चुके हैं  और कंपनी सरकार के साथ मिलकर हालात सुधार रही है। लेकिन जमीन पर तस्वीर थोड़ी अलग दिख रही है। एयरलाइन का कहना है कि 827 करोड़ का रिफंड जारी किया है लोगों को 9500 होटल रूम, 10,000 कैब/बसें दी गईं 4,500 बैग लौटाए जा चुके, बाकी अगले 36 घंटों में लौटा देंगे। 

 नागरिक उड्डयन मंत्री बोले जवाबदेही तय होगी

लोकसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो की जिम्मेदारी तय होगी, सुरक्षा नियम सख्त किए जाएंगे। इंडिगो को तुरंत रिफंड देने को कहा गया है कटे हुए स्लॉट अब दूसरी एयरलाइंस को दिए जाएंगे ।

संबंधित सामग्री

उड़ान संकट के बाद इंडिगो का बड़ा दांव, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती की तैयारी

उड़ान संकट के बाद इंडिगो का बड़ा दांव, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती की तैयारी

दिसंबर में हजारों फ्लाइट रद्द होने के बाद इंडिगो की बड़ी पहल, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती, शेड्यूल और क्रू सिस्टम में बदलाव

Feb 16, 2026
देश में फिर प्लेन हादसाः विजयवाड़ा में प्राइवेट ट्रेनी विमान क्रैश, पायलटों ने कूदकर बचाई जान

देश में फिर प्लेन हादसाः विजयवाड़ा में प्राइवेट ट्रेनी विमान क्रैश, पायलटों ने कूदकर बचाई जान

कर्नाटक राज्य के विजयपुरा में रेड बर्ड एविएशन का ट्रेनी विमान खेत में क्रैश हो गया। ईंधन कमी से इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ। दोनों पायलट सुरक्षित।

Feb 08, 2026
इंडिगो फ्लाइट का केंद्रीय मंत्री के दौरे पर भी दिखा असर, 1 घंटे देरी से ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

इंडिगो फ्लाइट का केंद्रीय मंत्री के दौरे पर भी दिखा असर, 1 घंटे देरी से ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

इंडिगो फ़्लाइट संकट का असर पूरे देश ने देखा और झेला भी है। लगातार विमान देरी से लोगों से समय पर पहुंचने में काफी समस्या झेलनी पड़ी है। वहीं इस समस्या से अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी जूझना पड़ा है।

Dec 10, 2025
इंडिगो संकट 7वें दिन भी जारी, 500+ से अधिक उड़ानें रद्द

इंडिगो संकट 7वें दिन भी जारी, 500+ से अधिक उड़ानें रद्द

इंडिगो संकट 7वें दिन भी जारी। 250+ उड़ानें रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया। DGCA की कार्रवाई जारी।

Dec 08, 2025
4 दिन में 1200+ फ्लाइटें रद्द: एयरपोर्ट पर भारी भीड़, इंतजार करते रहे यात्री

4 दिन में 1200+ फ्लाइटें रद्द: एयरपोर्ट पर भारी भीड़, इंतजार करते रहे यात्री

4 दिनों में 1200+ उड़ानें रद्द, IndiGo में क्रू कमी से यात्रियों के साथ हवाई अड्डों पर क्या हुआ पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Dec 05, 2025