इंडिगो फ्लाइट का केंद्रीय मंत्री के दौरे पर भी दिखा असर, 1 घंटे देरी से ग्वालियर पहुंचे ज्योतिर

इंडिगो फ्लाइट का केंद्रीय मंत्री के दौरे पर भी दिखा असर, 1 घंटे देरी से ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

इंडिगो फ़्लाइट संकट का असर पूरे देश ने देखा और झेला भी है। लगातार विमान देरी से लोगों से समय पर पहुंचने में काफी समस्या झेलनी पड़ी है। वहीं इस समस्या से अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी जूझना पड़ा है।

By : स्वदेश डेस्क
इंडिगो फ्लाइट का केंद्रीय मंत्री के दौरे पर भी दिखा असर, 1 घंटे देरी से ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियरः पिछले कुछ दिनों से मीडिया की हेडलाइन में इंडिगो विमान सेवा की खबरों की सुर्खियां बनी हुई है। लगातार फ्लाइट रद्द, देरी से चलने जैसी समस्या विमान में यात्रा करने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ी है। इस दौरान विमान के रद्द होने या फिर देरी होने की समस्या का असर नेताओं के दौरे पर भी पड़ा है। इस बीच इंडिगो विमान के इस संकट से हो रही समस्या का असर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे पर भी देखने को मिला है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को ग्वालियर पहुंचे है। हालांकि, इंडिगो फ़्लाइट संकट का असर उनकी यात्रा पर भी साफ दिखाई दिया। दिल्ली से ग्वालियर आने वाली उनकी फ्लाइट करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। ग्वालियर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए सिंधिया ने बताया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लगभग डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि फ़्लाइट देरी से आने की वजह से उन्हें भी वही परेशानी झेलनी पड़ी, जो आज आम यात्री झेल रहे हैं।

एयरपोर्ट पर वंदे मातरम पर हुई चर्चा की‌ प्रशंसा

इसके बाद भी उत्साह से भरे सिंधिया ने बताया कि वे ग्वालियर प्रवास के दौरान निर्धारित सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वंदे मातरम् पर की गई प्रस्तुति की जोरदार प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत व्यक्तित्व ने देश के नागरिकों को नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। सिंधिया ने कहा कि भारत अब अमृत काल से शताब्दी काल की यात्रा की ओर अग्रसर है और यह आने वाला समय भारत का स्वर्णिम काल होगा।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बुलंदियों को छू रहा- सिंधिया

सिंधिया ने जोर देकर कहा कि पीएम की लीडरशिप में भारत हर क्षेत्र में चाहे वह खेल से लेकर स्पेस तक, उत्तर-पूर्व से लेकर गुजरात-महाराष्ट्र तक-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ग्वालियर, अयोध्या, बनारस और कन्याकुमारी तक पूरे देश में विकास की नई लहर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत की छवि तेजी से मजबूत हुई है और दुनिया के बड़े नेता भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

6G को लेकर काफी उत्साहित दिखे सिंधिया

B6G को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया काफी उत्साहित नजर आए उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि विश्व स्तर पर 6G टेक्नोलॉजी पर तेजी से मंथन चल रहा है। पहले भारत की इस प्रक्रिया में सहभागिता नहीं होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2023 में B6GA की स्थापना की गई, जिसमें भारत की बड़ी भूमिका तय हुई है।

संबंधित सामग्री

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर के मदरसे में छापा, 22 बच्चों का रेस्क्यू; मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर के मदरसे में छापा, 22 बच्चों का रेस्क्यू; मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले

ग्वालियर के दारूल कुरआन मदरसे में बाल आयोग की जांच के दौरान बच्चों को रेस्क्यू किया गया। मान्यता, दस्तावेज और देखरेख की व्यवस्था पर सवाल उठे।

Oct 24, 2026
Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

Gwalior Sheetla mata Accident: शीतला माता मंदिर हादसा: जांच शुरू, 26 से 28 अक्टूबर तक दर्ज होंगे बयान

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई। एडीएम सीबी प्रसाद ने मौके का मुआयना किया। आम लोग 26, 27 और 28 अक्टूबर को अपने साक्ष्य दे सकते हैं।

Oct 23, 2026
Gwalior Sheetla Mata mandir Accident: ग्वालियर में CM काफिले के सामने लेटी घायल की परिजन, फिर जो हुआ...

Gwalior Sheetla Mata mandir Accident: ग्वालियर में CM काफिले के सामने लेटी घायल की परिजन, फिर जो हुआ...

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर हादसे के घायलों से मिलने सीएम मोहन यादव ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। लौटते वक्त एक घायल की परिजन काफिले के आगे लेट गईं, डीन से मारपीट की सूचना भी आई।

Oct 19, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने पश्चिमी दृष्टिकोण से बाहर निकलना जरूरी

भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने पश्चिमी दृष्टिकोण से बाहर निकलना जरूरी

जीवाजी विश्वविद्यालय में व्याख्यान श्रृंखला का पहला व्याख्यान हुआ। प्रो. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को पश्चिमी दृष्टिकोण से समझने के कारण स्वदेशी परंपराओं को महत्व नहीं मिला।

Oct 18, 2026
Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

Gwalior Accident: ग्वालियर हादसे में 15 मौतें; पोस्टमार्टम हाउस पर फूटा परिजनों का गुस्सा

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों ने इलाज और सूचना में देरी का आरोप लगाकर प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया।

Oct 18, 2026