JNU के पूर्व प्रोफेसर अकोइजम पर FIR

कांग्रसे सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर FIR, BJP महिला मोर्चा का देशव्यापी प्रदर्शन

JNU के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में FIR दर्ज की गई है।

By : स्वदेश डेस्क
कांग्रसे सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर FIR, BJP महिला मोर्चा का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली।  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU ) के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में FIR दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने 11 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर वसंत कुंज उत्तर थाने में मामला दर्ज किया। इससे पहले JNU प्रशासन ने आंतरिक जांच के बाद 9 अक्टूबर को अकोइजम को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया था।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?

पुलिस के मुताबिक, मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत FIR दर्ज की गई है। ये धाराएं यौन उत्पीड़न और महिला की गरिमा का अपमान करने जैसे आरोपों से जुड़ी हैं । FIR दर्ज होने के बाद मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी। आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही निकलेगा।

आंतरिक जांच के बाद JNU ने लिया बर्खास्तगी का फैसला

विश्वविद्यालय के अनुसार, अकोइजम के खिलाफ शिकायतों की जांच आंतरिक समिति ने की थी। समिति की रिपोर्ट और सिफारिशों पर विचार करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें सेवा से हटाने का फैसला लिया । बर्खास्तगी का आदेश कुलपति शांतिश्री डी. पंडित की ओर से जारी किया गया था।अकोइजम JNU के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स में कार्यरत थे। वह मणिपुर की इनर मणिपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद भी हैं।

BJP महिला मोर्चा आज करेगा प्रदर्शन

मामले को लेकर BJP महिला मोर्चा ने 12  अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पार्टी इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांग रही है। दिल्ली में प्रस्तावित मार्च का नाम ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ रखा गया है। इसके तहत प्रदर्शनकारियों के कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च करने की योजना है। 

इससे पहले भी BJP महिला मोर्चा की विभिन्न राज्य इकाइयां इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर चुकी हैं। पार्टी नेताओं ने अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई और कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही की मांग की है।  

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026