कानपुर में विमान क्रैश

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, ट्रेनी पायलट और ट्रेनर की मौत

कानपुर में ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से ट्रेनी पायलट और ट्रेनर की मौत। पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंची, जांच जारी।

By : नरेंद्र कुमार
कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, ट्रेनी पायलट और ट्रेनर की मौत

कानपुर में गुरुवार को ट्रेनिंग के दौरान एक विमान हादसे का शिकार हो गया। गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा गांव में चार सीटर एयरक्राफ्ट अचानक जमीन पर जा गिरा। हादसे में ट्रेनी पायलट और उसके ट्रेनर की मौत हो गई।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान ने करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट से उड़ान भरी थी और लगभग आधे घंटे बाद 11:50 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान गिरने से पहले तेज आवाज सुनाई दी थी। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंचीं।

ट्रेनिंग फ्लाइट पर था विमान

पुलिस के मुताबिक, विमान ट्रेनिंग फ्लाइट पर था। यह गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी का एयरक्राफ्ट बताया जा रहा है। एकेडमी में 100 से ज्यादा युवक-युवतियां पायलट ट्रेनिंग ले रहे हैं और यहां सिंगल इंजन के साथ ट्विन इंजन विमान भी हैं।विमान के क्रैश होने के बाद उसके मलबे के टुकड़े घटनास्थल के आसपास बिखर गए। हादसे की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

गुजरात और कर्नाटक के रहने वाले थे दोनों

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सचिन भाटिया और अभिषेक पुजारी के रूप में हुई है। सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले थे और ट्रेनर पायलट के तौर पर विमान में मौजूद थे। वहीं अभिषेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे और ट्रेनिंग ले रहे थे।पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर राहत और बचाव का काम शुरू किया। हादसे के कारणों का अभी आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है।

उड़ान के दौरान क्या हुआ, जांच जारी

शुरुआती जानकारी में उड़ान के दौरान विमान में अचानक धमाके की बात सामने आई है। इसके बाद एयरक्राफ्ट जमीन पर गिर गया। हालांकि, हादसा तकनीकी खराबी, इंजन में समस्या या किसी अन्य वजह से हुआ, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।हादसे के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दुर्घटना के बाद विमान का मलबा बिखरा दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे से जुड़े सबूत जुटा रही हैं।अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान विमान में अचानक क्या खराबी आई और क्रैश की असल वजह क्या थी।

संबंधित सामग्री

Florida Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा: सड़क पर  मिसाइल की तरह गिरा  लियरजेट,  9 लोगों की दर्दनाक मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा: सड़क पर मिसाइल की तरह गिरा लियरजेट, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

क्रेस्टहेवन के पास विमान सड़क पर गिरकर आग के गोले में बदल गया। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि दुर्घटना के कारणों की NTSB जांच कर रहा है।

Nov 02, 2026
बंगाल में कोहिनूर पावर मामले में ED की छापेमारी, 280 करोड़ के बैंक लोन की जांच

बंगाल में कोहिनूर पावर मामले में ED की छापेमारी, 280 करोड़ के बैंक लोन की जांच

पश्चिम बंगाल में कोहिनूर पावर से जुड़े बैंक लोन मामले में ईडी ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में करीब 280-290 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले और दिवाला प्रक्रिया के गलत इस्तेमाल की पड़ताल हो रही ह

Oct 30, 2026
Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

शिवपुरी में पांच घंटे के भीतर दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम पसरा है। पुलिस दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच कर रही है।

Oct 30, 2026
कूनो में चीते को किसने मारी गोली?  जांच के लिए केंद्र सरकार ने भेजी टीम

कूनो में चीते को किसने मारी गोली? जांच के लिए केंद्र सरकार ने भेजी टीम

मध्य प्रदेश के कूनो से जुड़े 19 महीने के चीते KNG22 की गोली के छर्रे लगने से मौत हो गई। केंद्र और राज्य सरकार ने जांच शुरू की है। निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के दायरे में है।

Oct 28, 2026
Sonauli Illegal Bus: सोनौली में धड़ल्ले से चल रही अवैध बस पार्किंग से डग्गामार बसें, रोडवेज को लाखों का नुकसान

Sonauli Illegal Bus: सोनौली में धड़ल्ले से चल रही अवैध बस पार्किंग से डग्गामार बसें, रोडवेज को लाखों का नुकसान

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बस डिपो के पास डग्गामार बसों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोडवेज बस डिपो के आसपास से संचालित हो रही

Oct 26, 2026