शिवपुरी में दो बहनों समेत 7 की मौत

Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

शिवपुरी में पांच घंटे के भीतर दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम पसरा है। पुलिस दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच कर रही है।

By : नरेंद्र कुमार
Shivpuri News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, 5 घंटे के भीतर दो बहनों की मौत; 4 बच्चों समेत 7 जिंदगियां खत्म

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां दो सगी बहनों की मौत से दो परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पति की मौत के सदमे से जूझ रही छोटी बहन की मौत के करीब 5 घंटे बाद बड़ी बहन और उसके तीन बच्चों की भी जान चली गई। इस घटना में गर्भस्थ शिशु समेत कुल 7 जिंदगियां खत्म हो गईं। शुक्रवार को बड़ी बहन और उसके तीनों बच्चों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई का यह दृश्य देखकर पूरे गांव की आंखें नम हो गईं।

पति की मौत के सदमे में थी छोटी बहन

जानकारी के मुताबिक, बैराड़ के गूगर पट्टी गांव निवासी ब्रजबाई (30) के पति धर्मवीर रावत की करीब तीन सप्ताह पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। ब्रजबाई 8 महीने की गर्भवती थीं। पति की मौत के बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में थीं.बुधवार दोपहर ब्रजबाई अपने बच्चों के साथ घर के पीछे स्थित कुएं के पास पहुंचीं। इस दौरान उनके 6 वर्षीय बेटे प्रशांत की भी मौत हो गई। दोनों के शव दोपहर करीब 3 बजे बरामद किए गए।

बहन की मौत के 5 घंटे बाद बड़ी बहन की भी गई जान

इस घटना के करीब 40 किलोमीटर दूर कोलारस के सेसई सड़क गांव में रहने वाली ब्रजबाई की बड़ी बहन सीता रावत (35) को जब छोटी बहन की मौत की जानकारी मिली, तो परिवार के लोग भी सदमे में आ गए।इसी दिन शाम करीब 6 बजे सीता अपनी बेटियों राखी (14), प्रियंका (11) और बेटे श्लोक (6) के साथ खेत की ओर गई थीं। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में खेत के कुएं में मां और बच्चों के शव मिले। पुलिस की मदद से रात में सभी शव बाहर निकाले गए।

एक ही चिता पर हुआ मां और तीन बच्चों का अंतिम संस्कार

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। शुक्रवार को सीता और उनके तीनों बच्चों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली। चारों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।पत्नी और तीन बच्चों को खोने के बाद रामसिंह रावत का रो-रोकर बुरा हाल है। वह इतने सदमे में थे कि श्मशान घाट तक दूसरों के सहारे पहुंचे।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

एएसपी रामदास प्रजापति के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में ब्रजबाई के पति की सड़क हादसे में मौत के बाद मानसिक तनाव की बात सामने आई है। वहीं, सेसई सड़क गांव में हुई घटना की ठोस वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026
Dewas TI Death News: अवैध शराब से भरे ट्रक ने TI को कुचला,इलाज के दौरान मौत

Dewas TI Death News: अवैध शराब से भरे ट्रक ने TI को कुचला,इलाज के दौरान मौत

इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने वाहन डिवाइडर पर चढ़ाकर भगाया और टीआई को कुचल दिया। वाहन बरामद, चालक फरार है।

Nov 02, 2026
नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

नो-एंट्री जोन में मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन, दो मौतों के बाद भी चेते जिम्मेदार 

शिवपुरी शहर की सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। जिन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है...

Nov 01, 2026