कर्नाटक में CM बदलने की अटकलों से राजनीतिक हलचल, गृह मंत्री भी रेस में

कर्नाटक में CM बदलने की अटकलों से राजनीतिक हलचल, गृह मंत्री भी रेस में

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले हाईकमान करेगा फैसला, भाजपा ने पूछा कांग्रेस का अध्यक्ष हाईकमान नहीं, तो कौन?

By : Swadesh Bhopal
कर्नाटक में CM बदलने की अटकलों से राजनीतिक हलचल, गृह मंत्री भी रेस में

कर्नाटक में अचानक बढ़ती राजनीतिक चर्चाओं ने कांग्रेस सरकार के भीतर नई हलचल पैदा कर दी है। मुख्यमंत्री बदलाव को लेकर हो रही सुगबुगाहट ने दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक पार्टी नेताओं की रफ्तार बढ़ा दी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ कहा है कि अंतिम फैसला सिर्फ और सिर्फ हाईकमान करेगा।

खड़गे-सिद्धारमैया मुलाकात के बाद बढ़ी चर्चाएं

शनिवार को खड़गे और सीएम सिद्धारमैया के बीच हुई करीब एक घंटे लंबी बैठक ने पूरे राज्य की राजनीति में नया ताप जोड़ दिया। रविवार को जब मीडिया ने खड़गे से CM बदलने की अटकलों पर सवाल किया, तो उन्होंने छोटी-सी मगर महत्वपूर्ण टिप्पणी की “जो भी होगा, हाईकमान करेगा।” यह बयान सामने आते ही बीजेपी नेता सुरेश कुमार ने भी तंज कस दिया। उन्होंने X पर लिखा “अगर कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष ही हाईकमान नहीं है, तो फिर हाईकमान है कौन?”

गृह मंत्री ने भी की दावेदारी

राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने भी संकेत दिए कि यदि पार्टी नेतृत्व बदलाव का निर्णय करता है, तो वे भी दावा ठोकने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब तक न हाईकमान ने इस विषय पर कोई बातचीत की है और न कांग्रेस विधायक दल में ऐसी चर्चा हुई है।

'हमें हाईकमान का फैसला मानना ही होगा' 

सोमवार को चिक्काबल्लापुर में सिद्धारमैया ने बेहद शांत स्वर में कहा “डीके शिवकुमार और मुझे, दोनों को हाईकमान का फैसला मानना चाहिए। जो निर्देश मिलेगा, उसी के अनुसार काम करेंगे।” उन्होंने याद दिलाया कि कुछ महीने पहले हाईकमान ने कैबिनेट फेरबदल का सुझाव दिया था, जिसे उन्होंने कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने के बाद लागू करने की बात कही थी। रविवार को सिद्धारमैया के करीबी मंत्री एच. सी. महादेवप्पा और के. वेंकटेश भी खड़गे से मुलाकात करने पहुंचे। महादेवप्पा ने बैठक के बाद बयान दिया “इस समय कर्नाटक में CM बदलने जैसी कोई परिस्थिति नहीं है। यदि कभी ऐसा हुआ, तो फैसला हाईकमान ही करेगा।”

ढाई साल पूरे अब बढ़ा तनाव

सिद्धारमैया चाहते हैं कैबिनेट फेरबदल, शिवकुमार नजरें टिकाए हैं नेतृत्व बदलाव पर राज्य की कांग्रेस सरकार ने 20 नवंबर को 2.5 साल पूरा कर लिया है। इसके साथ ही सियासी खींचतान फिर चर्चा में आ गई है। सूत्र बताते हैं कि सिद्धारमैया कैबिनेट फेरबदल के पक्ष में हैं।वहीं डिप्टी CM डीके शिवकुमार चाहते हैं कि हाईकमान पहले नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला ले। पार्टी के भीतर यह भी माना जा रहा है कि यदि हाईकमान कैबिनेट विस्तार की मंजूरी देता है, तो यह संकेत होगा कि सिद्धारमैया पूरे 5 साल का कार्यकाल पूरा कर सकते हैंऔर इससे शिवकुमार की CM बनने की संभावना कमजोर पड़ सकती है।

संबंधित सामग्री

Karnatak Politics: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की आहट? BJP नेता एच.एस. गोपीनाथ का दावा- JDS के साथ मिलकर 150 सीटें

Karnatak Politics: कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की आहट? BJP नेता एच.एस. गोपीनाथ का दावा- JDS के साथ मिलकर 150 सीटें

बीजेपी एमएलसी एचएस गोपीनाथ ने स्वदेश से बातचीत में दावा किया कि जेडीएस के साथ गठबंधन कर्नाटक में 150 सीटें जीत सकता है और कांग्रेस 78 सीटों पर सिमट जाएगी।

Oct 28, 2026
'अराजकता की राजनीति अब नहीं चलेगी', गुजरात से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

'अराजकता की राजनीति अब नहीं चलेगी', गुजरात से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गुजरात दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश अराजकता और अनिश्चितता की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा और जनता लगातार इसका जवाब दे रही है।

Jun 05, 2026
कर्नाटक में ‘DK राज’ शुरू, डीके शिवकुमार बने मुख्यमंत्री, नई कैबिनेट ने संभाली कमान

कर्नाटक में ‘DK राज’ शुरू, डीके शिवकुमार बने मुख्यमंत्री, नई कैबिनेट ने संभाली कमान

कर्नाटक में डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। साथ ही बेंगलुरु में हुए समारोह के साथ नई सरकार का गठन हुआ और नई कैबिनेट ने कार्यभार संभाला।

Jun 03, 2026
कर्नाटक सियासत में नया मोड़, सिद्धारमैया ने सीएम कुर्सी छोड़ा तो बेटे के लिए मांगा डिप्टी CM का पद

कर्नाटक सियासत में नया मोड़, सिद्धारमैया ने सीएम कुर्सी छोड़ा तो बेटे के लिए मांगा डिप्टी CM का पद

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद उनके बेटे को डिप्टी CM बनाने की मांग की खबर ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

May 29, 2026
कर्नाटक के नीतीश बनेंगे सिद्धारमैया, लेकिन कौन बनेगा सम्राट

कर्नाटक के नीतीश बनेंगे सिद्धारमैया, लेकिन कौन बनेगा सम्राट

कर्नाटक में कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष तेज माना जा रहा है। क्या कांग्रेस बिहार मॉडल अपनाएगी?

May 29, 2026