पटना में खड़गे को टोकने वाले संतोष पर विवाद

खड़गे को टोकने वाला निकला कांग्रेसी, संतोष ने कहा- मुझे BJP वाला समझ पीटा

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बीच टोकने वाले संतोष कुमार ने कहा कि उनकी बात को गलत समझा गया। घटना के बाद खड़गे की टिप्पणी पर भी विवाद बढ़ गया है।

By : स्वदेश डेस्क
खड़गे को टोकने वाला निकला कांग्रेसी,  संतोष ने कहा- मुझे BJP वाला समझ पीटा

बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण  के बीच टोका-टोकी के बाद विवाद बढ़ गया है।  डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी करने वाले संतोष कुमार ने कहा कि उनकी पूरी बात सुने बिना ही उन्हें गलत समझ लिया गया ।

यह कार्यक्रम रविवार को पटना के बापू सभागार में हुआ था,  घटना के बाद संतोष को सभागार से बाहर कर दिया गया।  उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बीजेपी समर्थक समझ लिया और उनके साथ मारपीट की।

क्या हुआ था कार्यक्रम में?

खड़गे भाषण दे रहे थे, तभी संतोष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपनी बात रखी । उनकी बात का एक हिस्सा सुनाई देने पर खड़गे ने जवाब दिया। “मोदी का बाप भी जाएगा।” इसके बाद सभागार में हंगामा शुरू हो गया और संतोष को बाहर निकाल दिया गया ।

बाहर आने के बाद संतोष ने सफाई दी कि वह कहना चाहते थे कि जब तक देश में विद्रोह नहीं होगा।  तब तक नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे। उनके मुताबिक, उनकी बात का पूरा मतलब सामने नहीं आया और गलतफहमी पैदा हो गई।

खड़गे के बयान पर भी विवाद

 इस घटना के बाद बीजेपी नेताओं ने खड़गे की टिप्पणी की आलोचना की और उनसे माफी मांगने की मांग की। सोमवार को बीजेपी ने इस मुद्दे पर पटना समेत कई जगहों पर प्रदर्शन भी किया।

 

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026