Narsinghpur School Mid Day Meal 45 Children Sick

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Narsinghpur Food Poisoning Case

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। नरसिंहपुर विकासखंड की शासकीय माध्यमिक शाला समनापुर में खीर पूरी खाते ही बच्चे उल्टियां करने लगे, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी अस्पताल पहुंच गए।

दो दिन पुराने गुथे आटे की बनी थीं पूरियां

स्कूल में भोजन एकता स्वसहायता समूह बनाकर परोसता है। आरोप है कि समूह ने गांव के किसी कार्यक्रम से लाया गया दो दिन पुराना गुथा हुआ आटा इस्तेमाल करके पूरियां बना दी थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चों ने खाना शुरू किया तो उन्हें स्वाद अजीब लगा। बच्चों की शिकायत पर प्रधान पाठक गणेशदत्त बादल ने खुद भोजन चखा। पूरियों से खटास और हीक आ रही थी। कुछ ही मिनटों में बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी।

प्रधान पाठक ने आपत्ति जताई तो समूह ने नहीं मानी गलती

प्रधान पाठक ने जब समूह के सदस्यों के सामने आपत्ति रखी तो उन्होंने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रधान पाठक ने देर नहीं की और तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को खबर दी। उपलब्ध साधनों और एंबुलेंस की मदद से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana irregularities: छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 16 निजी अस्पताल निलंबित

Ayushman Yojana: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल एक से तीन साल के लिए योजना से बाहर हो गए हैं। 19 अस्पतालों पर पड़े छापे के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026