IndiGo Kolkata-Shillong flight bomb threat

कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप: इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में मिला बम धमकी वाला पत्र, उड़ान रोकी गई

कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-7304 में बम की धमकी वाला पत्र मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान खाली कराकर गहन तलाशी ली।

By : स्वदेश डेस्क
कोलकाता एयरपोर्ट पर हड़कंप: इंडिगो फ्लाइट के टॉयलेट में मिला बम धमकी वाला पत्र, उड़ान रोकी गई

कोलकाता। शनिवार सुबह कोलकाता के एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब शिलांग जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम से उड़ाने की धमकी वाला एक पत्र मिला। यात्रियों की बोर्डिंग लगभग पूरी हो चुकी थी और विमान उड़ान भरने की तैयारी में था, तभी यह कागज क्रू मेंबर के हाथ लगा। घटना के बाद तुरंत उड़ान रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा गया।

टॉयलेट कंपार्टमेंट में मिला संदिग्ध पत्र

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-7304 सुबह करीब 9:15 बजे कोलकाता से शिलांग के लिए रवाना होने वाली थी। रूटीन जांच के दौरान विमान के टॉयलेट कंपार्टमेंट में एक कागज मिला, जिस पर बम होने की धमकी लिखी थी। यह फ्लाइट IndiGo की थी और कोलकाता के Netaji Subhash Chandra Bose International Airport से उड़ान भरने वाली थी। क्रू मेंबर ने बिना देरी किए एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया।

आइसोलेशन बे में ले जाया गया विमान

धमकी मिलने के बाद विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में शिफ्ट किया गया, ताकि बाकी उड़ानों पर कोई असर न पड़े। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। विमान की अंदर और बाहर से गहन तलाशी ली गई। यात्रियों के सामान की भी अलग से स्क्रीनिंग की गई। अधिकारियों का कहना है कि हर कोने की बारीकी से जांच की गई है और मानक सुरक्षा प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया गया। 

संबंधित सामग्री

तुर्की जा रही फ्लाइट का इंजन खराब, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 236 यात्री थे सवार

तुर्की जा रही फ्लाइट का इंजन खराब, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 236 यात्री थे सवार

नेपाल के काठमांडू से इस्तांबुल तुर्किश एयरलाइंस का एक बड़ा विमान जा रहा था। इसमें बुधवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण अचानक कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Feb 04, 2026