कृष्‍णास्‍वामी नटराजन ने संभाला भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक का पदभार

कृष्‍णास्‍वामी नटराजन ने संभाला भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक का पदभार

By : Swadesh Digital
कृष्‍णास्‍वामी नटराजन ने संभाला भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक का पदभार

नई दिल्ली। कृष्‍णास्‍वामी नटराजन ने रविवार को भारतीय तटरक्षक बल के 23वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने राजेंद्र सिंह का स्थान लिया है। इससे पहले नटराजन तटरक्षक बल के पश्चिमी सागर बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक थे।

भारतीय तटरक्षक बल के पांचवें बैच के अधिकारी नटराजन जनवरी 1984 में सेना में शामिल हुए थे। प्रारंभिक वर्षों के दौरान उन्‍होंने यॉर्कटाउन, वर्जीनिया के अमेरिकी तटरक्षक रिजर्व ट्रेनिंग सेंटर में चुनी हुई प्रमुख क्षमताओं, खोज एवं राहत तथा सामुद्रिक सुरक्षा एवं बंदरगाह संचालन में विशेषज्ञता हासिल की।

अपने 35 वर्षों के करियर में नटराज ने समुद्र एवं समुद्र से बाहर महत्‍वपूर्ण कमान एवं स्‍टॉफ नियुक्तियों का गौरव हासिल किया। वे सभी श्रेणियों के भारतीय तटरक्षक जहाजों एडवांस्‍ड ऑफशोर पैट्रोल वेसल (एओपीवी), ऑफशोर पैट्रोल वेसल (ओपीवी), फास्‍ट पैट्रोल वेसल (एफपीवी) व इनशोर पैट्रोल वेसल (आईपीवी) के कमान संभाल चुके हैं। कृष्णस्वामी नटराज को राष्‍ट्र के प्रति अपनी विशिष्‍ट सेवाओं के लिए राष्‍ट्रपति का तटरक्षक पदक भी प्राप्‍त हो चुका है।

संबंधित सामग्री

गुजरात तट पर ईरानी नाव पकड़ी गई, 5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त… चार ईरानी नागरिक हिरासत में

गुजरात तट पर ईरानी नाव पकड़ी गई, 5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त… चार ईरानी नागरिक हिरासत में

भारतीय तटरक्षक बल ने द्वारका तट के पास ईरानी नाव से 5 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त की। चार ईरानी नागरिक हिरासत में।

Feb 22, 2026
NEET Controversy: सरकार की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए NTA के डीजी सुबोध कुमार, NEET PG परीक्षा कैंसिल

NEET Controversy: सरकार की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए NTA के डीजी सुबोध कुमार, NEET PG परीक्षा कैंसिल

केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

Jun 22, 2024