नई दिल्ली। देश की संसद का स्वरूप आने वाले वर्षों में बदल सकता है। केंद्र सरकार ने लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 815 करने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। इसके तहत सीटों में 50 प्रतिशत तक इजाफा किया गया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक, अगले 25 साल तक लोकसभा सीटों की संख्या में बदलाव नहीं होगा। अब सरकार इस फैसले से जुड़े संविधान विधेयक को संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है।
30 नवंबर को लोकसभा में पेश होगा बिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेवा तीर्थ में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी दे दी गई। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। इससे सदन की कुल सीटें बढ़कर 815 हो सकती हैं। यानी 272 नई सीटें जोड़ी जाएंगी। बढ़ाई गई सीटों के लिए महिला आरक्षित किए जाने की भी संभावना है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही संकेत दे चुके हैं कि सरकार 30 नवंबर को लोकसभा में महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी। इसके बाद 2 दिसंबर को राज्यसभा में भी बिल लाए जाने की तैयारी है।
VIDEO | Delhi: The Union Cabinet met here on Friday and is learnt to have cleared a fresh delimitation-linked women's reservation bill, which is likely to be brought before the special sitting of Parliament beginning next week. Sources said the bill was brought before the special meeting of the Union Cabinet, which is expected to accord its nod to the fresh bill with some amendments to ensure that no state loses its representation in the Lok Sabha in proportion to other states after delimitation. The Cabinet meeting was chaired by Prime Minister Narendra Modi and was convened at 1 pm at Sewa Teerth to discuss the bill, which the government is keen to get passed in the special sitting of Parliament starting Monday. Source: PMO
— Press Trust of India (@PTI_News) November 27, 2026
परिसीमन की प्रक्रिया में भी बदलाव का प्रस्ताव
कैबिनेट से मंजूर प्रस्तावों में दो अहम बातें शामिल हैं। पहली, सभी राज्यों की लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ाना और परिसीमन की प्रक्रिया को जनगणना से अलग करना। दूसरी, महिला आरक्षण कानून को लागू करने की दिशा में नए सिरे से कदम उठाना। इन प्रस्तावों के जरिए सरकार महिला आरक्षण को लागू करने के लिए लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन की प्रक्रिया में बदलाव करना चाहती है। हालांकि, विधेयक का अंतिम स्वरूप संसद में पेश होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
बिल के समर्थन के लिए सरकार को जुटाने होंगे वोट
इस प्रस्ताव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पारित कराने के लिए बहुमत जुटाने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर संसद सत्र के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उपलब्ध राजनीतिक आकलन के मुताबिक, यदि सभी 540 सांसद मतदान में हिस्सा लेते हैं तो सरकार को विधेयक पारित कराने के लिए कुछ विपक्षी दलों का समर्थ भी जुटाना पड़ सकती है। इसमें डीएमके, एनसीपी-एसपी और वाईएसआरसीपी जैसे दलों की भूमिका अहम हो सकती है। क्रॉस वोटिंग की संभावना भी सियासी चर्चा का हिस्सा है।
#WATCH | Delhi: On speculations about the Delimitation Bill to be tabled during Parliament’s Special Session, Union Parliamentary Affairs Minsiter Kiren Rijiju says, "I will provide details later regarding the specific bills to be introduced during the session. For now, I can inform you that we are bringing forward very significant business, and all Members of Parliament should participate constructively. The world is watching—India is the largest democracy—and it is our duty to conduct these parliamentary sessions with a sense of responsibility."
— ANI (@ANI) November 27, 2026
विपक्षी दलों की बैठक पर नजर
संसद के आगामी सत्र को लेकर विपक्ष भी अपनी रणनीति तैयार कर रहा है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे कांग्रेस की संसदीय रणनीति समूह की बैठक प्रस्तावित है। वहीं, शनिवार को INDIA ब्लॉक के नेता बैठक कर सकते हैं। अब सबकी नजर 30 नवंबर से शुरू होने वाली संसदीय कार्यवाही पर है। सरकार के लिए इन विधेयकों को पारित कराना बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि संविधान संशोधन के लिए सदन में विशेष बहुमत की जरूरत होती है।
राज्यों में सीटों के बदलाव की संभावना
| क्रम | राज्य/UT | वर्तमान सीटें | प्रस्तावित सीटें | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|---|
| 1 | उत्तर प्रदेश | 80 | 120 | 40 |
| 2 | महाराष्ट्र | 48 | 72 | 24 |
| 3 | पश्चिम बंगाल | 42 | 63 | 21 |
| 4 | बिहार | 40 | 60 | 20 |
| 5 | तमिलनाडु | 39 | 59 | 20 |
| 6 | मध्य प्रदेश | 29 | 44 | 15 |
| 7 | कर्नाटक | 28 | 42 | 14 |
| 8 | गुजरात | 26 | 39 | 13 |
| 9 | आंध्र प्रदेश | 25 | 38 | 13 |
| 10 | राजस्थान | 25 | 38 | 13 |
| 11 | ओडिशा | 21 | 32 | 11 |
| 12 | केरल | 20 | 30 | 10 |
| 13 | तेलंगाना | 17 | 26 | 9 |
| 14 | असम | 14 | 21 | 7 |
| 15 | झारखंड | 14 | 21 | 7 |
| 16 | पंजाब | 13 | 20 | 7 |
| 17 | छत्तीसगढ़ | 11 | 17 | 6 |
| 18 | हरियाणा | 10 | 15 | 5 |
| 19 | जम्मू-कश्मीर | 6 | 9 | 3 |
| 20 | उत्तराखंड | 5 | 8 | 3 |
| 21 | दिल्ली | 7 | 11 | 4 |
| 22 | हिमाचल प्रदेश | 4 | 6 | 2 |
| 23 | त्रिपुरा | 2 | 3 | 1 |
| 24 | मणिपुर | 2 | 3 | 1 |
| 25 | मेघालय | 2 | 3 | 1 |
| 26 | गोवा | 2 | 3 | 1 |
| 27 | नागालैंड | 1 | 2 | 1 |
| 28 | पुड्डुचेरी | 1 | 2 | 1 |
| 29 | अरुणाचल प्रदेश | 2 | 3 | 1 |
| 30 | मिजोरम | 1 | 2 | 1 |
| 31 | चंडीगढ़ | 1 | 2 | 1 |
| 32 | सिक्किम | 1 | 2 | 1 |
| 33 | अंडमान और निकोबार | 1 | 2 | 1 |
| 34 | दादरा और नगर हवेली | 1 | 2 | 1 |
| 35 | दमन और दीव | 1 | 2 | 1 |
| 36 | लक्षद्वीप | 1 | 2 | 1 |
| कुल | 543 | 815 | 272 |