LPG Crisis: Inactive Connections Blocked, KYC Need

LPG Crisis: गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद, अब नहीं होगी बुकिंग

LPG संकट के बीच 9 महीने से गैस बुक न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद। दोबारा बुकिंग के लिए KYC जरूरी, एजेंसियों ने जारी किया नया निर्देश।

By : स्वदेश डेस्क
LPG Crisis: गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद, अब नहीं होगी बुकिंग

देश में एलपीजी को लेकर बढ़ती मांग के बीच नया नियम लागू किया गया है। गैस एजेंसियों ने उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं, जिन्होंने पिछले 9 महीनों से सिलेंडर बुक नहीं किया था। गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुसार, ऐसे उपभोक्ताओं को अब दोबारा गैस बुकिंग के लिए KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया पूरी करनी होगी। KYC के बाद ही उनका कनेक्शन फिर से सक्रिय किया जाएगा। यह कदम उन निष्क्रिय कनेक्शनों की पहचान के लिए उठाया गया है, जो लंबे समय से उपयोग में नहीं थे लेकिन अचानक बुकिंग शुरू कर दी गई।

गैस संकट और बढ़ती मांग

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के चलते एलपीजी सप्लाई को लेकर दबाव की स्थिति बनी हुई है। इस कारण कई ऐसे उपभोक्ता भी बुकिंग करने लगे हैं, जो पहले नियमित उपयोग नहीं कर रहे थे। आगरा क्षेत्र के गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, इससे सिस्टम पर अनावश्यक दबाव बढ़ा है।

PNG उपभोक्ताओं पर फोकस

अधिकारियों का कहना है कि कई ऐसे उपभोक्ता, जिनके पास PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन है, वे भी एहतियात के तौर पर LPG सिलेंडर बुक कर रहे हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के स्थानीय अधिकारी के अनुसार, ऐसे उपभोक्ताओं को अनावश्यक बुकिंग से बचने और जरूरत न होने पर LPG कनेक्शन सरेंडर करने की सलाह दी गई है।

कैसे होगा कनेक्शन दोबारा चालू

  • उपभोक्ताओं को नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर KYC कराना होगा

  • पहचान और पते के दस्तावेज जमा करने होंगे

  • सत्यापन के बाद कनेक्शन फिर से सक्रिय किया जाएगा

गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें, ताकि सप्लाई सिस्टम पर अनावश्यक दबाव न पड़े और सभी को समय पर सिलेंडर मिल सके।

 

संबंधित सामग्री

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच अलर्ट पर सरकार, 30 दिन LPG स्टॉक रखने का आदेश

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच अलर्ट पर सरकार, 30 दिन LPG स्टॉक रखने का आदेश

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को 30 दिन का LPG स्टॉक रखने का निर्देश दिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने ईंधन सप्लाई और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

May 29, 2026
MP में PNG नहीं लिया तो 90 दिन में बंद होगा एलपीजी कनेक्शन, सरकार का बड़ा फैसला

MP में PNG नहीं लिया तो 90 दिन में बंद होगा एलपीजी कनेक्शन, सरकार का बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश में बड़ा फैसला, शहरों में 90 दिन में पीएनजी नहीं लेने पर एलपीजी कनेक्शन बंद हो सकता है। सरकार ने गैस आपूर्ति को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

Apr 07, 2026
ईरान जंग पर मोदी सरकार अलर्ट: 27 मार्च को सभी मुख्यमंत्रियों से बैठक, LPG और ऊर्जा सप्लाई पर बड़ा अपडेट

ईरान जंग पर मोदी सरकार अलर्ट: 27 मार्च को सभी मुख्यमंत्रियों से बैठक, LPG और ऊर्जा सप्लाई पर बड़ा अपडेट

ईरान जंग के बीच PM मोदी 27 मार्च को मुख्यमंत्रियों से करेंगे बैठक। ऊर्जा आपूर्ति, LPG संकट और देश की तैयारियों पर बड़ा अपडेट, जानिए पूरी खबर।

Mar 26, 2026
LPG संकट से निपटने की तैयारी, 14 किलो की जगह 10 किलो गैस देने पर विचार

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 14 किलो की जगह 10 किलो गैस देने पर विचार

LPG संकट के बीच 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस देने की तैयारी। जानें कीमतों में बदलाव और सप्लाई पर असर की पूरी जानकारी।

Mar 23, 2026
LPG संकट के बीच नया नियम: कोटे से ज्यादा सिलिंडर के लिए देनी होगी पूरी जानकारी

LPG संकट के बीच नया नियम: कोटे से ज्यादा सिलिंडर के लिए देनी होगी पूरी जानकारी

<br/>LPG संकट के बीच नया नियम लागू। कोटे से अधिक सिलिंडर बुक करने पर परिवार, मेहमान और कार्यक्रम की जानकारी देना जरूरी होगा।

Mar 23, 2026