अल-फलाह पर कार्रवाई से तिलमिलाए मदनी का दावा झूठा, कई यूनिवर्सिटी में मुस्लिम कुलपति मौजूद

अल-फलाह पर कार्रवाई से तिलमिलाए मदनी का दावा झूठा, कई यूनिवर्सिटी में मुस्लिम कुलपति मौजूद

By : Swadesh Bhopal
अल-फलाह पर कार्रवाई से तिलमिलाए मदनी का दावा झूठा, कई यूनिवर्सिटी में मुस्लिम कुलपति मौजूद

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के उस बयान पर राजनीति तेज हो गई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मुसलमान लंदन और न्यूयॉर्क में तो मेयर बन सकता है, लेकिन भारत में किसी विश्वविद्यालय का कुलपति नहीं बन सकता। मौलाना अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच और उसके कुलपति के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तिलमिलाए हुए थे। हालांकि उनका यह बयान तथ्यों से परे और गुमराह करने वाला है।

मदनी ने आगे कहा कि यदि कोई मुसलमान कुलपति बनाने की कोशिश करता है तो उसे सपा नेता आज़म खान की तरह अपने बेटे के साथ जेल जाना पड़ सकता है। उन्होंने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी का भी उदाहरण दिया, जो इस समय ईडी की गिरफ्त में हैं। मौके की तलाश में रहने वाली कांग्रेस और सपा ने मदनी के इस बयान का समर्थन किया है।

इन विश्वविद्यालयों में हैं मुस्लिम कुलपति

मदनी का आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत है। सच यह है कि कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आज भी मुस्लिम कुलपति कार्यरत हैं। उदाहरण के तौर पर

डॉ. नईमा खातून -अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) की कुलपति

डॉ. सैय्यद ऐलून हसन- मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (MANUU) के कुलपति

डॉ. मजहर आसिफ- जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली के कुलपति

इसके अलावा भी कई संस्थानों में मुसलमान उच्च पदों पर कार्यरत हैं। ये उदाहरण बताते हैं कि शिक्षा क्षेत्र में मुसलमानों की भूमिका महत्वपूर्ण और स्वीकार्य है।

भाजपा बोली- मुस्लिमों को गुमराह कर रहे मदनी

भाजपा ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आरोपों को गलत बताया है। पार्टी नेता मोहसिन रज़ा ने रविवार को कहा कि मदनी और उनका परिवार वर्षों से मुसलमानों को गुमराह करता आया है और भेदभाव की राजनीति करके केवल अपना लाभ उठाया है। उनका आरोप है कि मदनी ने मुस्लिम समाज के नाम पर वर्षों तक फायदे लिए, लेकिन समुदाय के लिए कोई सार्थक कार्य नहीं किया।वहीं, भाजपा नेता यासिर जिलानी ने कहा कि भारत मुसलमानों के लिए दुनिया की सबसे सुरक्षित और बेहतर जगह है।

संबंधित सामग्री

'भारत में रहने पर शर्म आती है' वाले बयान पर घिरे कपिल सिब्बल, BJP ने पूछा- तब चुप क्यों थे?

'भारत में रहने पर शर्म आती है' वाले बयान पर घिरे कपिल सिब्बल, BJP ने पूछा- तब चुप क्यों थे?

कपिल सिब्बल के 'भारत में रहने पर शर्म आती है' बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है। BJP ने इसे देश और लोकतंत्र का अपमान बताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।

Jun 01, 2026
चंडीतला थाने के बाहर बढ़ा सियासी तनाव, कल्याण बनर्जी ने लगाया हमले का आरोप; BJP ने दावे को बताया ‘नाटक’

चंडीतला थाने के बाहर बढ़ा सियासी तनाव, कल्याण बनर्जी ने लगाया हमले का आरोप; BJP ने दावे को बताया ‘नाटक’

पश्चिम बंगाल के चंडीतला थाने के बाहर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने हमले और सिर में चोट लगने का आरोप लगाया है। वहीं BJP ने दावे को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक ड्रामा बताया है।

May 31, 2026
 महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस की पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ ने अपने ही नेताओं को बताया महिला विरोधी  

 महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस की पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ ने अपने ही नेताओं को बताया महिला विरोधी  

 कांग्रेस की पूर्व मंत्री का मंच से कांग्रेसी पोल खोल  महिला आरक्षण बिल पर विजयलक्ष्मी साधौ का बड़ा बयान, कांग्रेस नेताओं को बताया महिला विरोधी। पार्टी के अंदरूनी रुख पर उठे सवाल।

Apr 18, 2026
प्रक्रिया और परिणाम के बीच फंसा आधी आबादी का लोकतंत्र

प्रक्रिया और परिणाम के बीच फंसा आधी आबादी का लोकतंत्र

- लोकतंत्र की परिपक्वता की परीक्षा: महिला आरक्षण और अधूरी हिस्सेदारी का प्रश्न<br/>- जनगणना और परिसीमन से परे, अब इच्छाशक्ति की परीक्षा<br/>- संसद की दहलीज पर रुका महिला आरक्षण : प्रतीकों से आगे वास्तविक हक

Apr 18, 2026
SBI YONO-Aadhaar के नाम पर बड़ा स्कैम: APK डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता

SBI YONO-Aadhaar के नाम पर बड़ा स्कैम: APK डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के YONO और आधार अपडेट के नाम पर वायरल APK स्कैम से सावधान रहें। PIB फैक्ट चेक ने इसे फर्जी बताया है। जानिए कैसे बचें और शिकायत कहां करें।

Apr 12, 2026