SBI YONO Aadhaar Update APK Scam Alert

SBI YONO-Aadhaar के नाम पर बड़ा स्कैम: APK डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के YONO और आधार अपडेट के नाम पर वायरल APK स्कैम से सावधान रहें। PIB फैक्ट चेक ने इसे फर्जी बताया है। जानिए कैसे बचें और शिकायत कहां करें।

SBI YONO-Aadhaar के नाम पर बड़ा स्कैम: APK डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता

Scam News

डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर ठगी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक फर्जी मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर ग्राहक तुरंत आधार अपडेट नहीं करते हैं, तो उनका SBI YONO अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इस मैसेज के साथ एक संदिग्ध APK फाइल भेजी जा रही है और उसे डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है। विशेषज्ञों ने इसे गंभीर साइबर धोखाधड़ी बताया है।

PIB फैक्ट चेक ने बताया फर्जी

सरकारी एजेंसी PIB Fact Check ने इस वायरल दावे की जांच की और इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है।

PIB के अनुसार, State Bank of India कभी भी ग्राहकों को इस तरह के लिंक या APK फाइल भेजकर KYC या आधार अपडेट करने के लिए नहीं कहता है।

ऐसे काम करता है APK स्कैम

साइबर अपराधी ‘अर्जेंट’, ‘आज रात तक अकाउंट ब्लॉक’ जैसे डराने वाले शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति एपीके फाइल डाउनलोड करता है। हैकर्स को उसके मोबाइल का एक्सेस मिल सकता है। इसके जरिए ओटीपी, नेट बैंकिंग पासवर्ड और निजी जानकारी चुरा ली जाती है, जिससे बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं।

ऐसे करें खुद को सुरक्षित

  • अनजान एपीके फाइल कभी डाउनलोड न करें।
  • केवल Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप इंस्टॉल करें।
  • डराने या जल्दबाजी वाले मैसेज से सतर्क रहें।
  • किसी के साथ OTP या बैंक डिटेल साझा न करें।
  • ऐप इंस्टॉल करते समय परमिशन जरूर जांचें।
  • मोबाइल की सिक्योरिटी सेटिंग्स सक्रिय रखें।

शिकायत कैसे करें

अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है या आप ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत बैंक को सूचना दें। आप report.phishing@sbi.co.in पर ईमेल कर सकते हैं या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बढ़ते साइबर अपराध के बीच सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026