क्या चुनाव आयोग ने स्याही मिटाने वाली एजेंसी रखी? BMC में वोटिंग के बीच उद्धव ठाकरे का गंभीर आर

क्या चुनाव आयोग ने स्याही मिटाने वाली एजेंसी रखी? BMC में वोटिंग के बीच उद्धव ठाकरे का गंभीर आरोप

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में जारी वोटिंग के बीच उंगली में लगाने वाली स्याही को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यूबीटी के प्रमुख ने गंभीर आरोप लगाया है।

By : स्वदेश डेस्क
क्या चुनाव आयोग ने स्याही मिटाने वाली एजेंसी रखी? BMC में वोटिंग के बीच उद्धव ठाकरे का गंभीर आरोप

मुंबईः महाराष्ट्र नगर निगम के 29 नगर निगमों में वोटिंग प्रक्रिया जारी है। इस चुनाव में सबसे बड़ा मुकाबला बीएमसी (मुंबई महानगरपालिका ) को लेकर है। गुरुवार के दिन जारी मतदान के बीच स्याही को लेकर हंगामा मच गया है। यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मतदान के समय उपयोग की जा रही स्याही पर सवाल उठाया है। इसके साथ ही चुनाव आयोग और बीजेपी को आड़े हाथों लिया। साथ ही स्याही वाले मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया की कई जगहों से वोटरों की उंगली से स्याही पोंछने की शिकायतें आ रही है। उन्होंने कहा ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उद्धव ठाकरे ने कहा कि ईसी को वोटरों के अधिकार का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उंगली से स्याही मिट रही है।

यूबीटी प्रमुख ने लगाए आरोप

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। स्याही पोंछने की शिकायतें आ रही हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह केवल उंगली की स्याही नहीं, बल्कि देश की लोकशाही को मिटाने का प्रयास है।'उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव आयोग इस पर तत्काल ध्यान नहीं दे नहीं तो वे इलेक्शन कमीशन के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे।

नई लाई गई पेन से की स्याही में शिकायत

इसके अलावा एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि चुनाव में पहले जिस स्याही का उपयोग होता था। अब उसकी जगह नई पेन लाई गई है। लेकिन, इस पेन को लेकर शिकायतें आ रही हैं। इस पेन से लगाई गई स्याही में अगर सेनिटाइजर का उपयोग करते ही स्याही मिट जाती है। राज ने कहा कि अब एक ही तरीका बचा है कि स्याही लगवाओ, बाहर जाओ और उसे पोंछ दो। फिर दोबारा अंदर जाकर वोट डालो। उन्होंने आगे कहा कि प्रचार के लिए भी एक नया नियम लागू किया गया है। इससे साफ़ होता है कि सत्ता में बने रहने के लिए सरकार कुछ भी कर सकती है।

कमिश्नर को सस्पेंड करने की मांग

यूबीटी के प्रमुख ने चुनाव आयुक्त और बीएमसी कमिश्नर को तत्काल निलंबित कर उन पर एक्शन लेने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक तक अपना मतदान केंद्र नहीं ढूंढ पा रहे हैं। इन मामलों से पता चलता है कि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

एकनाथ शिंदे का पलटवार

यूबीटी और एमएनएस के प्रमुख के आरोपों पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने स्याही विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अनुसार 2012 से वही स्याही इस्तेमाल हो रही है। विपक्ष संभावित हार के डर से बहाने तलाश रहा है। शिंदे ने मतदाताओं में दिख रहे उत्साह पर संतोष जताया है।उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ है और लोग विकास के लिए वोट करने के मूड में हैं। शिंदे ने नागरिकों से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

‘भारत बांग्लादेश नहीं, यहां जनता की चलेगी’, सचिन पायलट ने नेहा बोरा की बात से जताई असहमति

‘भारत बांग्लादेश नहीं, यहां जनता की चलेगी’, सचिन पायलट ने नेहा बोरा की बात से जताई असहमति

सचिन पायलट ने भारत की तुलना बांग्लादेश से करने पर असहमति जताई। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई और राहुल गांधी को लेकर भी सवाल उठाए।

Oct 31, 2026
Haryana News: 'हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र नहीं',  मंत्री रणवीर गंगवा का कांग्रेस पर तंज

Haryana News: 'हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र नहीं', मंत्री रणवीर गंगवा का कांग्रेस पर तंज

हरियाणा के मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने नारनौल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चुनावी हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र की मजबूती नहीं, जनादेश का सम्मान ही सच्चा लोकतंत्र है।

Oct 30, 2026
तेरह करोड़ का शोर, जनता का साथ नहीं

तेरह करोड़ का शोर, जनता का साथ नहीं

तेरह करोड़ मतदाताओं के अधिकार छिनने के दावे पर विपक्ष को प्रमाण देने होंगे। चुनाव आयोग के हलफनामे, एसआईआर और राजनीतिक अभियानों के बीच मतदाता अधिकार व संस्थागत विश्वसनीयता केंद्र में हैं।

Oct 28, 2026
Rahul Gandhi Protest: बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन में घुसे

Rahul Gandhi Protest: बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, पुलिस को चकमा देकर आकाशवाणी भवन में घुसे

सेव डेमोक्रेसी मार्च रोके जाने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बैरिकेड पर चढ़े। तिरंगा लहराया और आकाशवाणी भवन में घुसे। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़ा है।

Oct 06, 2026