Ranveer Gangwa Press Conference Narnaul

Haryana News: 'हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र नहीं', मंत्री रणवीर गंगवा का कांग्रेस पर तंज

हरियाणा के मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने नारनौल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चुनावी हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र की मजबूती नहीं, जनादेश का सम्मान ही सच्चा लोकतंत्र है।

By : संजय चतुर्वेदी
Haryana News: 'हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र नहीं',  मंत्री रणवीर गंगवा का कांग्रेस पर तंज

Haryana miniter dig at congress on Propoganda

अरुणेश झा, नरनौल।  नारनौल, 30 अक्टूबर। हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार मजबूती मिली है, जबकि कांग्रेस चुनावी हार के बाद दुष्प्रचार कर जनता को भ्रमित करने में लगी है।

रेस्ट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी पर निशाना

गंगवा शुक्रवार को रेस्ट हाउस में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, लेकिन राहुल गांधी विदेश में जाकर इसकी गरिमा गिराने का काम कर रहे हैं। जब भी देश पर बात आई, विपक्षी दल एकजुट रहे, लेकिन ये देश की छवि खराब कर रहे हैं।

जनादेश का सम्मान ही सच्चा लोकतंत्र

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और उसका सम्मान करना हर राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। जनता जनार्दन ने उन्हें दरकिनार कर दिया तो अब भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। चुनाव नतीजे मनमुताबिक न आने पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र की मजबूती नहीं, बल्कि उसे कमजोर करने की कोशिश है। चुनाव आयोग स्वतंत्र एजेंसी है, उस पर उंगली उठाना ठीक नहीं। यह प्रक्रिया पहले से होती रही है।

कांग्रेस पर आरोप और भाजपा की आगे की रणनीति

गंगवा ने कहा कि राजनीतिक छटपटाहट इतनी है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक प्रधानमंत्री के पिता जी के बारे में अनर्गल बोल रहे हैं। जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की, वे आज लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं। देश-प्रदेश की जनता इन्हें समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाकर तथ्यों के साथ इनकी पोल खोलेगी। प्रदेश सरकार ने पारदर्शी व्यवस्था दी है और जनसमस्याओं के समाधान से जनता का भरोसा जीता है। लोकतंत्र नारों से नहीं, जवाबदेही और विकास कार्यों से मजबूत होता है। प्रदेश की जनता सब देख रही है और सही समय पर अपना फैसला देती रही है।

कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व विधायक अटेली सीताराम यादव, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद भारद्वाज व विजय सांगवान, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत कलवाड़ी, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव व महिपाल यादव, जिला महामंत्री किशनलाल बोहरा व योगेश शास्त्री, मार्केट कमेटी पूर्व अध्यक्ष जेपी सैनी, जिला मंत्री मनीष संघी, नॉमिनेट पार्षद संजय अमन, नारनौल मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे, सुरेश यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र झिमारिया, सरोज बाला व मनोज यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026