Mamata Banerjee Attack Claim Kalighat Puja

Breaking News:कालीघाट में ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का आरोप, TMC बोली चाकू लेकर आई थी युवती

टीएमसी का आरोप है कि कोलकाता के कालीघाट में पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं ममता बनर्जी पर एक युवती ने हमला करने की कोशिश की। पार्टी के मुताबिक युवती के पास चाकू भी मिला।

By : संजय चतुर्वेदी
Breaking News:कालीघाट में ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का आरोप, TMC बोली चाकू लेकर आई थी युवती

mamta banerjee attack Breaking News

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के कालीघाट में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं ममता पर एक युवती ने हमला करने की कोशिश की। पार्टी का दावा है कि युवती ने ममता की साड़ी खींची और उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ। यह अभी टीएमसी का आरोप है।

पंडाल जाते वक्त हुई कथित घटना

ममता बनर्जी एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं। इसी दौरान यह कथित घटना हुई। इसके बाद स्थानीय तृणमूल नेतृत्व ने पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल उठाए हैं।

चुनाव हारने के बाद से निशाने पर टीएमसी नेता

बंगाल में चुनाव हारने के बाद से टीएमसी नेताओं को लगातार लोगों के गुस्से और हमलों का सामना करना पड़ रहा है। दक्षिण 24 परगना में 4 मई को नतीजों के बाद पहली बार अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंके गए थे। सोनारपुर में लोगों के एक समूह ने उनके खिलाफ चोर चोर के नारे लगाए और विरोध किया। अंडों के अलावा जूते और पत्थर भी फेंके गए और हाथापाई हुई।

इसके बाद टीएमसी नेताओं पर अंडे फेंकने का सिलसिला ममता के घर के बाहर तक पहुंच गया। कुणाल घोष ममता के घर के बाहर मीडिया से बात कर रहे थे, तभी एक युवक का फेंका अंडा उनके सिर पर लगा। सितंबर 2026 में हुगली के उत्तरपाड़ा में ममता की रैली में जा रहे कुणाल घोष की कार को घेरकर अंडे और पत्थर फेंके गए, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। अब यही आंच टीएमसी प्रमुख तक पहुंचती दिख रही है। फिलहाल घटना टीएमसी के दावे पर आधारित है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026