बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के एक वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उनकी आलोचना की है । शाह ने वीडियो में खुद को 'दिमागी नक्सल' बताते हुए केंद्र सरकार पर छात्रों और शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। इस पर रिजिजू ने कहा कि मुझे उसके असली चरित्र के बारे में बहुत देर से पता चला।। भारत के लोकतंत्र के लिए अत्यंत हानिकारक है ।
नसीरुद्दीन शाह ने वीडियो में क्या कहा?
नसीरुद्दीन शाह ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में कहा कि उन्हें गर्व है कि वे 'दिमागी नक्सल' हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के आलोचकों को 'देश विरोधी' और 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' जैसे नाम दिए जाते हैं।
I thought Naseeruddin Shah was just an ordinary actor. I used to respect & like him.. I never knew that he was a dangerous urban Dimagi Naxal ! मुझे उसके असली चरित्र के बारे में बहुत देर से पता चला।। भारत के लोकतंत्र के लिए अत्यंत हानिकारक है। https://t.co/McSDNBJjPt
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 28, 2026
अभिनेता ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान और जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों से जुड़े विरोध प्रदर्शनों का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं का हौसला तोड़ने और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रही है ।
किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 28 अक्टूबर को सोशल मीडिया मंच एक्स पर शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि वे पहले अभिनेता का सम्मान करते थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वे इतने खतरनाक विचार रखते हैं। रिजिजू ने उनके विचारों को भारतीय लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक बताया ।
जामिया के छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ा है मामला
यह विवाद जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच सामने आया है। इस मामले में शाह ने छात्रों का समर्थन किया है, जबकि रिजिजू ने उनके बयान पर सवाल उठाए हैं।