Netflix पर पाकिस्तानी कंटेंट को लेकर सख्ती

पाकिस्तानी कंटेंट पर सरकार का Netflix को सख्त संदेश, भारत में न दिखाएं पाकिस्तान में बनी सीरीज

केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स से कहा है कि पाकिस्तान में बने शो और फिल्में भारत में उपलब्ध न हों। मामला पाकिस्तानी सीरीज की रिलीज से जुड़ा है।

By : हितेंद्र शर्मा
पाकिस्तानी कंटेंट पर सरकार का Netflix को सख्त संदेश, भारत में न दिखाएं पाकिस्तान में बनी सीरीज

केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स से साफ कहा है कि पाकिस्तान में बना कंटेंट भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं होना चाहिए । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यह निर्देश पाकिस्तानी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की संभावित भारतीय रिलीज को लेकर मिली शिकायतों के बाद दिया है. सरकार ने कंपनी से 8 मई 2025 की अपनी एडवाइजरी का पालन करने और पहले दिए गए आश्वासन पर कायम रहने को कहा है ।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय को इस सीरीज के भारत में रिलीज होने की संभावना को लेकर कई शिकायतें और आपत्तियां मिली थीं। इसके बाद नेटफ्लिक्स को याद दिलाया गया कि उसने जून 2025 में मंत्रालय को बताया था कि भारत में उसके सब्सक्राइबर्स के लिए पाकिस्तान में बनी कोई फिल्म या सीरीज उपलब्ध नहीं कराई गई है, अब सरकार ने कंपनी से इसी स्थिति को बनाए रखने को कहा है ।

क्या है 8 मई 2025 की एडवाइजरी?

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 8 मई 2025 को एडवाइजरी जारी की थी, इसमें भारत में काम कर रहे OTT प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और डिजिटल इंटरमीडियरी से पाकिस्तान में बने कंटेंट को तत्काल बंद करने की सलाह दी गई  थी।इसमें वेब सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग कंटेंट शामिल थे, यह निर्देश सब्सक्रिप्शन आधारित सेवाओं के साथ दूसरे माध्यमों पर उपलब्ध कराए जाने वाले कंटेंट पर भी लागू था।

4 दिसंबर को रिलीज होनी है पाकिस्तानी सीरीज

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ पाकिस्तानी लेखिका फरहत इश्तियाक के इसी नाम के चर्चित उपन्यास पर आधारित रोमांटिक ड्रामा सीरीज है।  इसका ट्रेलर 24 नवंबर को जारी किया गया था और इसकी वैश्विक रिलीज 4 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।   

संबंधित सामग्री

संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन बैठक, महिला आरक्षण कानून पर विधेयक लाने की अटकलें

संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन बैठक, महिला आरक्षण कानून पर विधेयक लाने की अटकलें

लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की 2 दिसंबर को होगी। महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े विधेयक पर चर्चा की अटकलें हैं।

Nov 26, 2026
लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैलीः ओवैसी बोले- अखिलेश ने मुसलमानों से सब छीन लिया

लखनऊ रैली में ओवैसी ने अखिलेश यादव पर मुस्लिम समाज को वोटबैंक बनाने का आरोप लगाया। चंद्रशेखर के साथ पहली बार गठबंधन का संयुक्त शक्ति प्रदर्शन हुआ।

Nov 26, 2026
रोहतक में गैंगवारः  होटल में 4 युवकों की हत्या, बाबा गैंग से जुड़े 3 मृतक; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतक में गैंगवारः होटल में 4 युवकों की हत्या, बाबा गैंग से जुड़े 3 मृतक; भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

रोहतक के खरावड़ स्थित मिलन होटल में चार युवकों की हत्या के मामले में गैंगवार का आरोप है। पुलिस ने जांच और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Nov 26, 2026
सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

सपा का घोषणा-पत्र: युवाओं को 5000 रुपये महीना, किसानों का कर्ज माफ और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

अखिलेश यादव ने सपा का घोषणा-पत्र जारी कर बेरोजगारी भत्ता, किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त बिजली, पेंशन और रोजगार सहित कई बड़े वादे किए।

Nov 26, 2026
अब तक का सबसे बड़ा दानः तिरुपति बालाजी को 160 करोड़ के सोने के गहने दान, 45 आभूषणों से सजेगा भगवान का दरबार

अब तक का सबसे बड़ा दानः तिरुपति बालाजी को 160 करोड़ के सोने के गहने दान, 45 आभूषणों से सजेगा भगवान का दरबार

चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन ने तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोने के आभूषण दान किए। इनकी कीमत करीब 160 करोड़ रुपये बताई गई है।

Nov 26, 2026