congress Leaders Detain

PM आवास के बाहर कांग्रेस प्रदर्शन में बड़ा अपडेट , पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को डिटेन किया

कांग्रेस के पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने डिटेन किया। पार्टी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत पांच प्रमुख मांगें उठाईं।

PM आवास के बाहर कांग्रेस प्रदर्शन में बड़ा अपडेट , पुलिस ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को डिटेन किया

Rahul Gandhi Detain News

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को डिटेन किया है। वहीं, सपा के लीडर अखिलेश यादव को प्रदर्शन स्थल से हटाया गया है। जानकारी के अनुसार, डिटेन से पहले दिल्ली के डीसीपी ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना  खत्म करने के लिए समझाया था।

धरना प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई सीनियर नेता शामिल हुए थे।

पुलिस से हुई तीखी नोकझोक

धरना प्रदर्शन को खत्म  करने के दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोक भी देखने को मिली। मौके पर मौजूद डीसीपी ने राहुल गांधी से सहयोग की अपील करते हुए कहा आप प्लीज कॉपरेट कीजिए। इस पर राहुल गांधी ने जवाब था कि वह कॉपरेट कर रहे हैं। और पुलिस वहां मौजूद लोगों को हटने के लिए कहे। जब डीसीपी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से हटने की अपील की लेकिन भीड़ नहीं हटी। तब उन्होंने पुलिस को सभी को हिरासत में लेने के निर्देश दिए।

इसी दौरान पुलिसकर्मी राहुल गांधी को हटाने लगे। कांग्रेस का दावा है कि एक जवान ने उनका हाथ पकड़ लिया, जिस पर राहुल ने हाथ छुड़ाया और विरोध जताते हुए सड़क पर लेट गए। बाद में पुलिस उन्हें और प्रियंका गांधी वाड्रा को अलग-अलग बसों में बैठाकर ले गई। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष के साथ पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया और कहा कि पार्टी छात्रों के मुद्दे पर अपना आंदोलन जारी रखेगी।

अपील के कुछ देर बाद हुई कार्रवाई

हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से प्रधानमंत्री आवास के बाहर चल रहे धरने में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय पर सरकार जवाब देने से बच रही है और युवाओं की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता। राहुल ने दावा किया कि इस बार सरकार जवाबदेही से नहीं बच पाएगी और नागरिकों से छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील की।

कई अन्य विपक्षी नेता भी हिरासत में

पुलिस ने कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और सांसदों को भी हिरासत में लिया। इनमें चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और शशिकांत सेंथिल समेत कई नेता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथों में सांकेतिक हथकड़ियां पहनकर छात्रों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में इस मुद्दे पर चर्चा चाहता है, लेकिन उसे बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा। उन्होंने छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी दोहराई।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026