PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च सफल

PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च से मजबूत होगी भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC

GSLV-F18 से NVS-03 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण हुआ। PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इससे भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को मजबूती मिलेगी।

By : हितेंद्र शर्मा
PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च से मजबूत होगी भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F18 रॉकेट से NVS-03 सैटेलाइट के सफल प्रक्षेपण पर ISRO के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है । उन्होंने कहा कि यह मिशन भारत की अपनी सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली NavIC को मजबूत करने और जरूरी तकनीकों में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अहम कदम है।  इस सैटेलाइट के जुड़ने से देश को बेहतर नेविगेशन सेवाएं मिल सकेंगी।

क्या है NVS-03 मिशन और क्यों है खास?

ISRO ने  30 अक्टूबर 2026 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F18 रॉकेट के जरिए NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च किया, रॉकेट ने सैटेलाइट को तय ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक पहुंचाया, यह GSLV रॉकेट की 20वीं उड़ान थी।

NVS-03 भारत की अगली पीढ़ी की नेविगेशन सैटेलाइट श्रृंखला का हिस्सा है इसमें स्वदेशी एटॉमिक क्लॉक के साथ अन्य एटॉमिक क्लॉक भी लगाई गई हैं । इसके अलावा इसमें L1 सिग्नल की सुविधा दी गई है, जो पहले से मौजूद L5 और S बैंड सिग्नल के साथ काम करेगी।

भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC को क्या फायदा होगा?

NavIC भारत की अपनी नेविगेशन प्रणाली है। यह लोगों को लोकेशन, रास्ते और समय की जानकारी देने के साथ कई जरूरी सेवाओं में काम आती है। इसका इस्तेमाल परिवहन, समुद्री सुरक्षा, रक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में होता है ।यह प्रणाली भारत के पूरे क्षेत्र और सीमाओं से करीब 1,500 किलोमीटर बाहर तक सेवाएं देने के लिए बनाई गई है।

ISRO के मुताबिक, NVS-03 के सफल प्रक्षेपण से NavIC के सक्रिय सैटेलाइट की संख्या न्यूनतम जरूरी स्तर यानी चार तक पहुंच गई है।  इससे भारत की अपनी नेविगेशन व्यवस्था को लगातार सेवाएं देने में मदद मिलेगी।

आम लोगों को कैसे मिलेगा फायदा?

NavIC का इस्तेमाल वाहनों की लोकेशन, रेलवे ट्रैकिंग, समुद्र में मछुआरों की सुरक्षा और मोबाइल नेविगेशन जैसी सेवाओं में किया जा सकता है, NVS-03 में L1 सिग्नल जुड़ने से आम लोगों के उपकरणों में NavIC के इस्तेमाल की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। हालांकि इसका पूरा लाभ डिवाइस के सपोर्ट और आगे होने वाले तकनीकी विकास पर निर्भर करेगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026