मोदी और जर्मन चांसलर ने अहमदाबाद में उड़ाई पतंग, साबरमती में बापू को किया नमन

मोदी और जर्मन चांसलर ने अहमदाबाद में उड़ाई पतंग, साबरमती में बापू को किया नमन

पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज ने साबरमती आश्रम में गांधी को नमन किया और अहमदाबाद में इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 में पतंग उड़ाई।

By : स्वदेश डेस्क
मोदी और जर्मन चांसलर ने अहमदाबाद में उड़ाई पतंग, साबरमती में बापू को किया नमन

सुबह की हल्की ठंड, साबरमती की शांति और दो देशों के नेताओं की मौजूदगी अहमदाबाद का माहौल सोमवार को कुछ अलग ही था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अपने गुजरात दौरे की शुरुआत साबरमती आश्रम से की और फिर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में रंग-बिरंगे आसमान का हिस्सा बने ।

साबरमती आश्रम में गांधी को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके चित्र पर सूत चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। आश्रम परिसर में कुछ देर रुककर दोनों ने बापू के जीवन और विचारों से जुड़ी बातों को करीब से समझा।

गेस्ट बुक में मर्ज का संदेश

आश्रम भ्रमण के बाद जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने गेस्ट बुक में एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की अहिंसा, स्वतंत्रता में उनका विश्वास और हर व्यक्ति की गरिमा पर उनकी आस्था आज भी दुनिया को दिशा देती है. मर्ज के शब्दों में न्याय और संवाद को बढ़ावा देने वाली यह सोच आज पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है । 


साबरमती रिवरफ्रंट पर पतंगों के साथ कूटनीति

साबरमती आश्रम के बाद दोनों नेता साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे, जहां इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 चल रहा है। सात दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश से आए कलाकार और पतंगबाज़ शामिल हो रहे हैं. पीएम मोदी और चांसलर मर्ज ने भी साथ मिलकर पतंग उड़ाई । यह पल सिर्फ उत्सव का नहीं था, बल्कि संस्कृति के जरिए दोस्ती का संदेश भी देता नजर आया ।

मेट्रो यात्रा और द्विपक्षीय वार्ता

पतंग महोत्सव के बाद प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के पुराने हाईकोर्ट स्टेशन से मेट्रो के जरिए गांधीनगर के महात्मा मंदिर पहुंचे। यहीं भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है, जिसमें आर्थिक सहयोग, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी. दोपहर करीब 2:30 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके साथ ही उनका गुजरात दौरे का तीसरा और अंतिम दिन पूरा होगा ।

संबंधित सामग्री

Pune Metro Line 3: पुणे को मिलेगी मेट्रो की बड़ी सौगात! PM मोदी करेंगे पिंक लाइन का उद्घाटन

Pune Metro Line 3: पुणे को मिलेगी मेट्रो की बड़ी सौगात! PM मोदी करेंगे पिंक लाइन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पुणे मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन करेंगे। 23 किमी लंबी लाइन हिंजेवाड़ी को शिवाजीनगर से जोड़ेगी।

Nov 03, 2026
PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च से मजबूत होगी भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC

PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च से मजबूत होगी भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC

GSLV-F18 से NVS-03 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण हुआ। PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इससे भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को मजबूती मिलेगी।

Oct 31, 2026
National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। वे अहमदाबाद मेट्रो, सड़क, आंगनवाड़ी और कृषि क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

Oct 31, 2026
केवड़िया में PM मोदी ने देखा हरियाणा पर्यटन का स्टॉल, सोनीपत का शहद और फरीदाबाद की गजक भी दिखी

केवड़िया में PM मोदी ने देखा हरियाणा पर्यटन का स्टॉल, सोनीपत का शहद और फरीदाबाद की गजक भी दिखी

गुजरात के केवड़िया में भारत पर्व कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा पर्यटन के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्हें वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और स्टार्टअप की जानकारी दी गई।

Oct 30, 2026
PM Modi Life In Play: शून्य से शिखर तक नाटक देखने पहुंचे सीएम सैनी, बोले PM मोदी का जीवन युवाओं की प्रेरणा

PM Modi Life In Play: शून्य से शिखर तक नाटक देखने पहुंचे सीएम सैनी, बोले PM मोदी का जीवन युवाओं की प्रेरणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सुपवा के विद्यार्थियों का नाटक शून्य से शिखर तक देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन संघर्ष और सेवा की प्रेरणा देता है।

Oct 30, 2026