Modi on West Asia Crisis India Prepared

कोरोना जैसा संकट’, पश्चिम एशिया तनाव हालात पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

पश्चिम एशिया संकट को पीएम मोदी ने कोरोना जैसा बताया, देशवासियों से एकजुट रहने की अपील और तेल सप्लाई व भारतीयों की सुरक्षा पर भरोसा दिलाया।

कोरोना जैसा संकट’, पश्चिम एशिया तनाव हालात पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

PM modi In Sansad

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सतर्क और एकजुट रहने का संदेश दिया है। सोमवार को संसद में बयान देते हुए उन्होंने इस संकट की तुलना कोरोना महामारी से की और कहा कि जैसे उस समय पूरे देश ने मिलकर हालात का सामना किया था, वैसे ही अब भी धैर्य और संयम के साथ तैयार रहने की जरूरत है। उनका कहना था कि यह संघर्ष लंबे समय तक असर डाल सकता है, इसलिए जल्दबाजी या घबराहट के बजाय सोच-समझकर कदम उठाने होंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में साफ किया कि पश्चिम एशिया में जो हालात बने हैं। उनका असर सिर्फ उस क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है, क्योंकि देश की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा उसी क्षेत्र से आता है। खास तौर पर  होर्मुज जलमध्यडमरू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से चुनौतियां जरूर बढ़ी हैं, लेकिन सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सप्लाई देश में बाधित न हो।

पीएम मोदी ने विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को भी सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय काम करते हैं, और संकट की स्थिति में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। अब तक लाखों भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है, और दूतावास लगातार लोगों की मदद में जुटे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे खुद कई देशों के नेताओं से संपर्क में हैं और हालात को सामान्य बनाने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं।

ऊर्जा और खाद्यान्न के मोर्चे पर सरकार की तैयारियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पास पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार है और इसे और बढ़ाने पर काम चल रहा है। साथ ही इथेनॉल, इलेक्ट्रिक वाहनों और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने से भविष्य की चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के लिए भी पर्याप्त खाद और खाद्यान्न उपलब्ध है, जिससे खेती प्रभावित नहीं होगी। 

कूटनीति ही समाधान का रास्ता

अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे समय में देश के भीतर भी एकजुटता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग संकट का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए कानून व्यवस्था को मजबूत रखा गया है और राज्यों को कालाबाजारी तथा जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि इस पूरे संकट का समाधान युद्ध नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा। भारत हमेशा शांति के पक्ष में खड़ा रहेगा।

संबंधित सामग्री

US-Iran War: न्यूयॉर्क में यूएस-ईरान की 3 घंटे बातचीत; होर्मुज खोलने पर ईरान की शर्त, जानें क्या बोला अमेरिका

US-Iran War: न्यूयॉर्क में यूएस-ईरान की 3 घंटे बातचीत; होर्मुज खोलने पर ईरान की शर्त, जानें क्या बोला अमेरिका

अमेरिका और ईरान के बीच न्यूयॉर्क में करीब 3 घंटे की बातचीत हुई। ईरान ने शर्त में कहा दबाव घटे तो सात दिन में होर्मुज खोलेंगे। ट्रंप ने डील या तबाही की चेतावनी भी दी।

Sep 23, 2026
US-Iran War: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, जवाब में जॉर्डन-बहरीन में मिसाइलें; ट्रंप बोले- होर्मुज पर हमारा लगभग पूरा कं

US-Iran War: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, जवाब में जॉर्डन-बहरीन में मिसाइलें; ट्रंप बोले- होर्मुज पर हमारा लगभग पूरा कं

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव ने एक बार फिर गरम रूप लिया है। अमेरिका के हमलों के जवाब में ईरान ने जॉर्डन और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

Sep 02, 2026
होर्मुज में ओमान की बढ़ती रणनीतिक भूमिका

होर्मुज में ओमान की बढ़ती रणनीतिक भूमिका

होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन में ओमान और ईरान के सहयोग से वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री यातायात पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। इससे क्षेत्रीय और वैश्विक संतुलन में परिवर्तन हो सकता है।

Aug 01, 2026
अमेरिकी मिसाइल हमले में IRGC के 3 जवानों की मौत, होर्मुज पर ईरान की चेतावनी से बढ़ा तनाव

अमेरिकी मिसाइल हमले में IRGC के 3 जवानों की मौत, होर्मुज पर ईरान की चेतावनी से बढ़ा तनाव

अमेरिका के मिसाइल हमले के बाद ईरान में तीन IRGC जवानों की मौत हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान की नई चेतावनी ने क्षेत्रीय तनाव और समुद्री व्यापार पर चिंता बढ़ा दी है।

Jul 30, 2026
होर्मुज को लेकर ट्रम्प का अल्टीमेटम, जहाज पर हमला हुआ तो ईरान के पुल और बिजलीघर बनेंगे निशाना

होर्मुज को लेकर ट्रम्प का अल्टीमेटम, जहाज पर हमला हुआ तो ईरान के पुल और बिजलीघर बनेंगे निशाना

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेक अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और तीखा हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए कहा कि जहाज पर हमला हुआ तो पुल और बिजलीघरों को निशाना बनाएंगे।

Jul 22, 2026