Trump Ultimatum to Iran for Hormuz

होर्मुज को लेकर ट्रम्प का अल्टीमेटम, जहाज पर हमला हुआ तो ईरान के पुल और बिजलीघर बनेंगे निशाना

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेक अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और तीखा हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए कहा कि जहाज पर हमला हुआ तो पुल और बिजलीघरों को निशाना बनाएंगे।

होर्मुज को लेकर ट्रम्प का अल्टीमेटम, जहाज पर हमला हुआ तो ईरान के पुल और बिजलीघर बनेंगे निशाना

Trump warning to Iran

अमेरिका और ईरान के बीच अब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर  टकराव और तीखा हो गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपत डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले किसी भी जहाज पर हमला हुआ तो अमेरिका ईरान के पुलों और बिजलीघरों को निशाना बनाएगा।

दरअसल, ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर एक बयान जारी किया है। उसमें उन्होंने कहा कि मिसाइल, रॉकेट, ड्रोन या किसी भी हथियार से होर्मुज स्ट्रेट पर किसी व्यावसायिक जहाज पर हमला हुआ तो अमेरिकन आर्मी जवाब देगी।

सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं होगी कार्रवाई

 उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई केवल सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रहेगी। जरूरत पड़ने पर तेहरान के भीतर या उसके आसपास मौजूद खास पुल और बिजली प्लांट भी निशाने पर होंगे। इतना ही नहीं ट्रंप की चेतावनी ऐसे समय पर आई है जब अमेरिकी सेना ने लगातार 11वीं रात ईरान के कई शहरों पर एयर और मिसाइल स्ट्राइक की है। 

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, चाबहार, कोनारक, तबरीज, बेहबहान और ओमीदियेह में हमले किए गए है। बता दें कि संघर्ष विराम टूटने के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है। 

ईरान की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

अमेरिका ट्रंप के बयान के कुछ समय बाद ईरान ने कहा कि यदि उनके पुलों या बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ तो वह मध्य पूर्व में अमेरिका से जुड़े ऊर्जा प्रतिष्ठानों और पुलों को निशाना बनाएगा। दोनों देशों के दिए गए बयानों के बाद से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। इतना ही नहीं समुद्री सुरक्षा को लेकर नई चिंताए पैदा कर दी हैं।

युद्ध के बीच कई मोर्चों पर बढ़ा तनाव

पेंटागन ने स्वीकार किया है कि जुलाई की शुरूआत के बाद ईरानी हमलों में करीब 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए है। हालांकि अधिकांश सैनिक इलाज के बाद अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं। दूसरी ओर कतर ने संयुक्त राष्ट्र में ईरान से नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है। वहीं, ईरान के गृहमंत्री पाकिस्तान पहुंचकर वहां के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं। इन घटनाओं से साफ है कि अमेरिका-ईरान संघर्ष अब केवल सैन्य कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा है। अब इसका असर कूटनीति, समुद्री व्यापार और पूरे पश्चिम एशिया कि सुरक्षा स्थिति पर भी पड़ रहा है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026