राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची वाराणसी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की अगवानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची वाराणसी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की अगवानी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति की गर्मजोशी भरी अगवानी की। राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हो गईं।

By : News Desk Bhopal
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची वाराणसी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की अगवानी

 वाराणसी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को वाराणसी पहुंचीं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति की गर्मजोशी भरी अगवानी की। राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हो गईं।

दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति परम्परानुसार शैक्षणिक शिष्टयात्रा में शामिल होकर दीक्षांत पंडाल के मंच पर आसीन होंगी। समारोह में राष्ट्रपति 16 मेधावियों को अपने हाथों से गोल्ड मेडल देंगी। लगभग 55 मिनट तक समारोह में मौजूदगी के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचेंगी। यहां विश्राम और भोजन के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के वाराणसी आगमन के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। सुबह से ही राष्ट्रपति के आने-जाने के मार्ग पर पुलिस कर्मी मुस्तैद हैं। एडीजी सुरक्षा रघुबीर लाल और पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति की मौजूदगी के दौरान इंग्लिशिया लाइन तिराहा से मलदहिया चौराहा तक किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित है

 

संबंधित सामग्री

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के व्यापारियों की SC में गुहार,LG से भी प्रदर्शन स्थल बदलने की मांग

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के व्यापारियों की SC में गुहार,LG से भी प्रदर्शन स्थल बदलने की मांग

दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित होने का दावा करते हुए खान मार्केट एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। व्यापारियों ने LG से वैकल्पिक स्थल की मांग की।

Oct 16, 2026
Prof. Deen Dayal Bedia: प्रो. दीन दयाल बेदिया बने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु

Prof. Deen Dayal Bedia: प्रो. दीन दयाल बेदिया बने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में नए कुलगुरु की नियुक्ति कर दी गई है।

Oct 14, 2026
Governor changed: 6 राज्यों में नए राज्यपाल, MP के ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड में, ओम माथुर केरल के गवर्नर

Governor changed: 6 राज्यों में नए राज्यपाल, MP के ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड में, ओम माथुर केरल के गवर्नर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। ओम माथुर केरल, आर्लेकर तमिलनाडु, सुधा यादव कर्नाटक और एमपी के ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड जाएंगे। ओडिशा और सिक्किम में भी बदलाव।

Oct 12, 2026
पूर्वी यूरोप में भारत की नई कूटनीतिक पहल

पूर्वी यूरोप में भारत की नई कूटनीतिक पहल

राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा ने भारत की विदेश नीति में नई दिशा दी, मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया, और रोमानिया में संबंधों को मजबूत किया।

Jul 25, 2026
आदिवासी स्कूलों के विलय पर राज्यपाल की आपत्ति; सीएम को लिखा पत्र, क्या सरकार बदलेगी अपना फैसला?

आदिवासी स्कूलों के विलय पर राज्यपाल की आपत्ति; सीएम को लिखा पत्र, क्या सरकार बदलेगी अपना फैसला?

मध्य प्रदेश में आदिवासी स्कूलों के स्कूल शिक्षा विभाग में विलय के प्रस्ताव पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जनजातीय कार्य विभाग के अधीन ही स्कूल संचालित रखने की सल

Jul 02, 2026