गडकरी से मुलाकात के अगले दिन, पीएम-मोदी-राजनाथ संग प्रियंका गांधी की चाय पर चर्चा

गडकरी से मुलाकात के अगले दिन, पीएम-मोदी-राजनाथ संग प्रियंका गांधी की चाय पर चर्चा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल में बैठे हुए और चाय पर चर्चा करते हुए तस्वीर में दिख रही हैं।

By : Swadesh Bhopal
गडकरी से मुलाकात के अगले दिन, पीएम-मोदी-राजनाथ संग प्रियंका गांधी की चाय पर चर्चा

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र 2025 अपने अंतिम दिनों में भी चर्चा और नज़दीकियों के नए रंग दिखा रहा है । कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल में बैठे और चाय की चुस्की लेते हुए देखा गया. यह मुलाकात गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके वायनाड क्षेत्र के राजमार्ग मुद्दों पर बातचीत के अगले दिन हुई।

गडकरी ने खुद बनाया व्यंजन परोसा

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान प्रियंका ने गडकरी से मुलाकात की समय मांगा   इसके बाद गडकरी ने चटनी के साथ चावल के गोले तैयार किए और प्रियंका व उनके सहयोगी दीपेंद्र सिंह हुड्डा को चखने का आग्रह किया । यह नज़ारा कई सांसदों और पत्रकारों के लिए भी चर्चा का विषय बन गया।

संसद में हंगामा  

सत्र के अंतिम दिनों में विपक्ष ने VB-G RAM G (ग्रामीण रोजगार) विधेयक का विरोध किया। इसके दौरान कुछ सांसदों ने कागज़ फाड़ने और विरोध प्रदर्शन करने जैसी गतिविधियाँ कीं, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया  राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने भी उच्च सदन की कार्यवाही कुछ ही समय बाद स्थगित कर दी। राधाकृष्णन ने सदन स्थगित करते हुए कहा कल मंत्री के उत्तर के दौरान सदस्यों का व्यवहार, जिसमें विरोध और कागज़ फाड़ना शामिल था, अशोभनीय था. मुझे उम्मीद है कि आने वाले सत्रों में अधिक सार्थक चर्चा होगी।

विपक्ष का विरोध जारी

विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक को पारित किए जाने के खिलाफ विपक्ष ने संसद के बाहर भी प्रदर्शन किया । तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने सदन के प्रवेश द्वार पर भी विरोध जताया। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जो इस समय जर्मनी में हैं, ने विधेयक को "राज्य विरोधी और ग्राम विरोधी" बताते हुए आलोचना की. उनका कहना था कि पिछली योजना ग्रामीण श्रमिकों को सशक्त बनाती थी और आजीविका मजबूत करती थी। 

संबंधित सामग्री

महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का संबोधन: माफी के साथ विपक्ष पर तीखा प्रहार किया

महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का संबोधन: माफी के साथ विपक्ष पर तीखा प्रहार किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल पास न होने पर देश से माफी मांगी। विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए इसे नारी शक्ति के साथ अन्याय बताया, कहा कि बिल पास होता तो राज्यों की सीटें बढ़तीं।

Apr 18, 2026
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे देश को संबोधित, मुद्दे पर सस्पेंस बरकरार

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे करेंगे देश को संबोधित, मुद्दे पर सस्पेंस बरकरार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। महिला आरक्षण बिल और संसद घटनाक्रम पर बयान की संभावना, विषय को लेकर सस्पेंस बरकरार।

Apr 18, 2026
महिला आरक्षण कानून लागू: संसद में बहस के बीच आधी रात से प्रभावी

महिला आरक्षण कानून लागू: संसद में बहस के बीच आधी रात से प्रभावी

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 16 अप्रैल 2026 से लागू हो गया। संसद में बहस के बीच सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया। हालांकि आरक्षण का लाभ परिसीमन और जनगणना के बाद मिलेगा।

Apr 17, 2026
परिसीमन पर भ्रम फैलाया जा रहा, दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ेगी: अमित शाह

परिसीमन पर भ्रम फैलाया जा रहा, दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ेगी: अमित शाह

अमित शाह ने लोकसभा में परिसीमन और महिला आरक्षण पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। कहा- दक्षिणी राज्यों की हिस्सेदारी घटेगी नहीं, बल्कि बढ़ेगी।

Apr 16, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, दोनों सदनों ने ठुकराया नोटिस

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, दोनों सदनों ने ठुकराया नोटिस

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव राज्यसभा और लोकसभा में खारिज हो गया। दोनों सदनों के स्पीकर ने नोटिस को अस्वीकार कर दिया।

Apr 06, 2026