BJP Punjab Mission 117 Seats

BJP punjab Election: पंजाब की 117 सीटों पर BJP की तैयारी तेज, बीएल संतोष के दौरे से संगठन में हलचल

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने 117 सीटों पर तैयारी तेज कर दी है। बीएल संतोष के दो दिवसीय दौरे में बूथ स्तर की रणनीति और नेताओं की नाराजगी दूर करने पर फोकस है।

By : संजय चतुर्वेदी
BJP punjab Election: पंजाब की 117 सीटों पर BJP की तैयारी तेज, बीएल संतोष के दौरे से संगठन में हलचल

Bjp Solo election in punjab

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठन को जमीन पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष सोमवार से दो दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। इस दौरान वह पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं।

इन बैठकों में बूथ और मंडल स्तर की तैयारियों की समीक्षा के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। पार्टी का फोकस संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर है।

117 सीटों पर अकेले लड़ने की तैयारी

बीजेपी और अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन की चर्चाओं के बीच पार्टी नेता फिलहाल अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी का संकेत दे रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा है कि पार्टी सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। जून में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन भी पंजाब के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी नेताओं को सभी 117 सीटों पर चुनावी तैयारी करने के निर्देश दिए थे।

हालांकि, इसी महीने संसद के मानसून सत्र के दौरान अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। अकाली दल के नेताओं की ओर से भी बीजेपी के साथ दोबारा गठबंधन के समर्थन में बयान सामने आए हैं।

2022 के बाद बीजेपी ने बढ़ाया फोकस

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन सीमित रहा था। उस समय पार्टी अकाली दल से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी थी। इसके बाद बीजेपी ने पंजाब में अपना सामाजिक और राजनीतिक आधार बढ़ाने के लिए संगठन पर जोर बढ़ाया। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ा था। पार्टी को राज्य में करीब 18.5 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कोशिश लगातार जारी है।

वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी दूर करने की कोशिश

बीएल संतोष के दौरे को संगठन की समीक्षा के साथ-साथ पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को कम करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। संगठनात्मक बदलाव के बाद पंजाब बीजेपी में कुछ वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी सामने आई है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व पुराने नेताओं, नए पदाधिकारियों और दूसरे दलों से बीजेपी में आने वाले नेताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दे रहा है। चुनाव से पहले संगठन में एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बीजेपी के लिए अहम मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

Mahadev App Big News: सौरभ के बाद रवि उप्पल यूएई में गिरफ्तार, महादेव ऐप केस में भारत लाने की तैयारी

महादेव ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को यूएई में गिरफ्तार किया गया है। सौरभ चंद्राकर के बाद अब उसे भी भारत लाने की तैयारी है। एजेंसियां प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी हैं।

Nov 04, 2026
Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

Bhopal Former IPS Murder: आईएएस ब्रांड है इसलिए मारा, पूर्व IAS के हत्यारे वरुण ने पुलिस को बताई वजह

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के आरोपी वरुण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बेखौफ बयान दिए हैं। उसने कहा कि आईएएस ब्रांड है, इसलिए मार दिया।

Nov 04, 2026
Women Premier League:  का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

Women Premier League: का पांचवां सीजन 14 जनवरी से, पहली टक्कर RCB और MI की, फाइनल 7 फरवरी को

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 5 टीमें 22 मैच खेलेंगी और फाइनल 7 फरवरी को होगा।

Nov 04, 2026
MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

MP Police IPS Reshuffle: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 IPS के प्रभार बदले, अवधेश गोस्वामी PSO से DGP बने

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं। अवधेश गोस्वामी को पीएसओ से डीजीपी और विनीत कपूर को साइबर की जिम्मेदारी मिली है।

Nov 04, 2026
Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मौत केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज, HC ने बताए ये आधार

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने चैट और सीसीटीवी फुटेज को अहम माना।

Nov 04, 2026